फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor assaulted, three hours in protest stalled Emergency

डॉक्टर से मारपीट, विरोध में तीन घंटे इमरजेंसी ठप

Thu, 01 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 01 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
 Doctor assaulted, three hours in protest stalled Emergency
मारपीट में घायल बीएचयू के छात्र अनंत नारायण मिश्रा के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उसके साथी छात्रों ने बुधवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में हंगामा कर दिया। विवाद के दौरान ही छात्रों ने एक जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया गया, जिसके विरोध में डॉक्टर ट्रामा सेंटर में धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे तक सात बजे इमरजेंसी ठप रही। भर्ती मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। डॉक्टरों का आरोप था कि अनंत को गोली नहीं लगी है। इसके बावजूद छात्र मेडिकल में गोली से घायल होने की बात दर्ज करने का दबाव बना रहे थे। हंगामा शुरू होने की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और फोर्स तैनात कर दी गई। देर शाम स्थिति का जायजा लेने बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी भी पहुंचे।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व बिरला अ और ब के छात्रों में मारपीट हुई थी। राजाराम मोहनराय छात्रावास में रहने वाले एमएसडब्ल्यू (मास्टर ऑफ सोशल वर्क्स) के छात्र अनंत मिश्रा ने मारपीट में एक पक्ष का समर्थन किया था। मंगलवार की रात बीएचयू कैंपस स्थित महिला महाविद्यालय चौराहे पर विरोधी गुट ने अनंत को बुरी तरह पीट दिया। अनंत का कहना है कि हमलावरों ने फायरिंग की लेकिन गोली मिस कर गई। घायल छात्र का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे अनंत के साथी छात्र उसका हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। तभी डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में खींचतान और धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान एक छात्र ने जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला और भड़क गया। विरोध में डॉक्टरों ने इमरजेंसी का कामकाज ठप कर दिया और सुरक्षा की मांग करने लगे। जवाब में छात्र भी नारेबाजी करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। उसके बाद एसपी सिटी सुधाकर यादव समेत कई थानों के प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बीएचयू आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएस पांडेय पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर शाम सात बजे के बाद इमरजेंसी शुरू कराई गई है। सुरक्षा के लिहाज से बीएचयू ट्रामा सेंटर में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed