फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not worry, the police will give security on a call

घबराएं नहीं, एक कॉल पर पुलिस देगी सुरक्षा

Mon, 22 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Do not worry, the police will give security on a call
शहर के प्रतिभा निकेतन स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की चौपाल को संबोधित करते - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ‘जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम। कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
विज्ञापन

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।’ इन्हीं पंक्तियों के साथ बढ़ते अपराध के प्रति सचेत करते हुए डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे कहा कि समाज का हर व्यक्ति सिपाही जैसा है। अपने कर्तव्य का ठीक से निर्वहन करके हर कोई देश की सेवा कर सकता है। विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं, बेहिचक पुलिस को फोन करें। पुलिस आपकी मदद के लिए 10 मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। मौका था अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित पुलिस की चौपाल का। कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी मौजूद थे। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं शांत की।

अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के प्रति लोगों के मन में जो भ्रांतियां है। उनको दूर करने की जरूरत है। अपराध करने वाला जितना दोषी होता है, उसे देखकर चुप्पी साधने वाला भी उससे कम दोषी नहीं है। सड़क दुर्घटना, मारपीट, लूटपाट, जुआ, अवैध शराब बनाने, हत्या व चोरी आदि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि स्कूटी या बाइक लेकर कम उम्र वाले बच्चों के चलने पर पुलिस रोकटोक करती है तो उसकी मंशा परेशान करने की नहीं होती है। हमारा मकसद उसकी सुरक्षा से है। बिना हेल्मेट, बगैर लाइसेंस वाहन लेकर न निकलें और गति सीमा का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। हादसा होने पर एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दें, तमाशबीन न बनें। थानों में महिला डेस्क है, जिस पर महिलाएं बेझिझक अपनी बात कह सकती हैं। थाने पर दुर्व्यवहार की बात अब बरदाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और पूछा कि उन्होंने कभी उनका इस्तेमाल किया है। छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए। प्रार्थना श्रीवास्तव ने स्वागत गीत गाया। प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed