फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not give a chance to the nephew of the nephew

बुआ-भतीजा, भतीजे के यार को मौका न दें

Tue, 07 Mar 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 07 Mar 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Do not give a chance to the nephew of the nephew
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन दावों आैर वादों पर केंद्रित रखा। सोमवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के खुशीपुर गांव में भाजपा और गठबंधन में शामिल दलों के प्रत्याशियों की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दो सपनों पर काम कर रही है। इसमें पहला 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर गरीब का खुद का घर होगा। दूसरा सपना किसानों की आय दोगुना करने का है। दोनों सपने पूरे करने के लिए  रोडमैप बना लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हर तरह से प्रदेश्‍ा को तबाह करने वालों को अब मौका मत दीजिए।
विज्ञापन


भाजपा गठबंधन में शामिल दलों अपना दल (सोनेलाल) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की संयुक्त सभा में वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र की पांच विधानसभाओं के अलावा चंदौली जिले की तीन विधानससभाओं के उम्मीदवार बुलाए गए थे। पीएम ने जनता से गठबंधन के प्र्रत्याशियों को वोट देने की अपील के साथ कहा कि 11 मार्च को यूपी में सरकार बनेगी तो दो दिन पहले होली मन जाएगी। 13 को विजय की होली पूरा देश मनाएगा। भीड़ से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने पूछा- बहन जी भला करेंगी? बुआ, भतीजे में भरोसा है क्या? आवाज आई-नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed