फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not distinguish hierarchy, became a society

ना हो ऊंच-नीच का भेद, ऐसा बने समाज

Fri, 15 Apr 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Apr 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जयंती जिलेभर में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। विश्वविद्यालयों-शैक्षणिक संस्थानों में गोष्ठियां आयोजित हुईं। विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। कई संगठनों ने पदयात्रा निकाली तो कहीं सभा कर उनके विचारों की अर्थवत्ता और प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। ग्राम्यांचल में भी जगह-जगह डॉ. अंबेडकर का स्मरण किया गया।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर भर में विभिन्न संगठनों एवं समितियों की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने और बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर बौद्ध धम्म के रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन



डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि लंदन से आए एमएस बहल ने कहा कि बौद्ध धम्म की गूंज आज पूरी दुनिया में है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, महेंद्र प्रताप मौर्य, आरडी, दीनानाथ, बाबूराम आदि उपस्थित थे। संचालन बृजेश कुमार भारतीय ने किया। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में उत्तरी ककरमत्ता में मेराज फारुकी जुग्गन के आवास पर अंबेडकर जयंती मनी। इस मौके पर मुंशीराम सुमन, मोहन राजभर, इकबाल हाशमी, अबू बाकर, लालजी राजभर आदि उपस्थित थे। इसके अलावा जिला धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कनौजिया की अध्यक्षता में अंबेडकर की जयंती मनाई गई। रामनगर में भी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में उनकी जयंती मनाई गई। मूल्य मीमांसा सांस्कृतिक केंद्र, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति जीवन बीमा निगम, डॉ. बीआर अंबेडकर जन जागरण एवं उत्थान समिति सुसुवाही, अपना दल, मौर्य कुशवाहा चेतना मंच, राजकीय संत रविदास आईएएस/पीसीएस कोचिंग संस्थान बड़ालालपुर, डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल जनकल्याण संस्थान, वाइएफसीएस वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान लोगों से बेटी को बचाने और पढ़ाने की अपील भी की गई। आराजीलाइन क्षेत्र के गंजारी गांव में सद्भावना संरक्षण समिति की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाहंशाहपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर प्रधान कृष्णेश्वर सिंह ने माल्यार्पण किया। कछवा रोड संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ठटरा गांव में पंचायत भवन पर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। चिरईगांव में स्थानीय बाजार, कमौली गांव, नवापुर और आशापुर गांव में भी जयंती मनी। पिंडरा के रामपुर, करेमुआ गांव में ग्राम प्रधान संजू देवी, सेक्रेटरी बीरेंद्र मिश्र, समोगरा में लक्ष्मी बाई बीरता पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान मालती देवी ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रामनगर, मेंे त्रिपौलिया गेट पर जयंती मनाई गई। भाजपा के एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और नगर पालिया अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। जिला कांग्रेस कमेटी ने सराय मोहाना स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तुलसी पुस्तकालय में युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। युवा कांग्रेस रोहनिया विधानसभा की ओर से चितईपुर प्राथमिक विद्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



जाल्हूपुर स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर सिंह, उप निदेशक सिद्धार्थ गौतम ने बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य काशीनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed