Varanasi News: डीएम ने 11 अफसरों का एक दिन का वेतन काटा, योजनाओं की ग्रेडिंग ठीक नहीं थी; लगी क्लास
Varanasi News: आयुक्त सभागार में आयोजित जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। कार्यों में अनदेखी और लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की। साथ ही अन्य लोगों को हिदायत भी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से प्राप्त विकास कार्यों से संबंधित 28 विभागों की 77 योजनाओं की ग्रेडिंग के अनुसार समीक्षा की गई। 11 विभागों का कार्य संतोषजनक न मिलने पर विभागाध्यक्षों का एक दिन वेतन रोक दिया गया। डीएम ने कहा कि जिस विभाग और जिस अफसर के कारण जिले की रैंकिंग खराब हुई है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
पशुधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अंडा उत्पादन व कृत्रिम गर्भाधान, बिजली विभाग की नगरीय विद्युत आपूर्ति व बिल सुधार आवेदन, पंचायती राज विभाग के अंदर पांचवां राज्य वित्त व पंद्रहवां केंद्रीय वित्त आयोग, सहकारी दुग्ध समितियां, पर्यटन, सामाजिक वानिकी में पौध जीवितता, मत्स्य उत्पादन, बेसिक शिक्षा की पीएम पोषण, एमडीएम, माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार, कृषि विभाग की पीएम कुसुम योजना सहित अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं की ग्रेड संतोषजनक न होने और प्रगति न होने पर कार्रवाई की।
विभागाध्यक्षों से योजनाओं की अपने स्तर पर निगरानी करने को कहा। कहा कि जिस अधिकारी/कर्मचारी/कार्यदायी संस्था की वजह से ग्रेडिंग खराब हो रही है उस पर कार्रवाई करें। लोक निर्माण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन पेंशन और श्रम एवं सेवायोजन जैसे अन्य विभागों की भी डीएम ने समीक्षा की।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी से कहा कि कुल पूर्ण/निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक प्रगति रिपोर्ट सहित अन्य डाटा मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल के माध्यम से अपडेट करें। आईजीआरएस के मामले में भी शिकायत/जनसमस्या डिफॉल्टर न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम एफ/आर वंदिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।
27.30 लाख के स्टॉर्म वाॅटर ड्रेनेज का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शनिवार को बीएलडब्ल्यू में नाथूपुर रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए चांदपुर चौराहे व गांव केराकतपुर तक प्रस्तावित स्टॉर्म वाॅटर ड्रेनेज कार्य का निरीक्षण किया। बताया गया कि लगभग 4.50 किमी लंबी ड्रेनेज का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी कुल लागत 27.30 लाख रुपये है।
इसके अलावा नाथूपुर रेलवे क्रॉसिंग, चांदपुर चौराहे व गांव केराकतपुर के अंतिम बिंदु का निरीक्षण किया गया। परियोजना में 0.60 से 1.80 मीटर के पाइप डिजायन किए गए हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि परियोजना के लिए प्रभावी रूप से शासन में पैरवी करें, ताकि जल्द काम शुरु हो सके।