{"_id":"666aec534462207b0805010e","slug":"dm-s-rajlingam-angry-over-the-slow-progress-of-kajjakpura-railway-overbridge-in-varanasi-said-development-shou-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन सड़कों के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे धार्मिक स्थल होंगे शिफ्ट, ओवरब्रिज की धीमी प्रगति पर बिफरे DM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन सड़कों के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे धार्मिक स्थल होंगे शिफ्ट, ओवरब्रिज की धीमी प्रगति पर बिफरे DM
Thu, 13 Jun 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:26 PM IST
सार
Varanasi News: डीएम ने सभी ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं को समयांतर्गत पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान आईटीआई, मेडिकल कालेज, सिगरा स्टेडियम के पुनर्विकास, रोप वे, सारनाथ पर्यटन विकास, शहर में पार्कों के सुंदरीकरण आदि अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते डीएम एस. राजलिंगम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद में गतिमान निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कराते हुए त्वरित गति से पूर्ण किया जाय।
विज्ञापन
परियोजनाओं के निर्माण में समय के साथ ही गुणवत्ता का भी पूर्ण ध्यान रहे। किसी भी परियोजना में लेटलतीफी नहीं चलेगी। समीक्षा के दौरान वाराणसी रिंग रोड फेज 2 के बाकी कार्यों तथा गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज को तेजी से कार्य कराते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनसामान्य के आवागमन हेतु चालू किया जा सके।
विज्ञापन
वाराणसी-भदोही एनएच की समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्था पीडब्लूडी द्वारा बताया गया कि अवशेष कार्यों को तेजी से कराते हुए माह जुलाई के अंत तक पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
लहरतारा बीएचयू, कचहरी से संदहा मार्ग, पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग, काली माता मंदिर से आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा के दौरान अवशेष धर्मस्थलों को समुचित स्थलों पर शिफ्टिंग कराते हुए अविलंब कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार पड़ाव से रामनगर टेंगरा मोड़ सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृणीकरण के कार्य को जुलाई अंत प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्था के अभियंता को दिए।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, पीडब्लूडी, जल निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंता उपस्थित रहे।