{"_id":"947b08786c92d32a62f7329622cb5c90","slug":"dm-review-devlopment-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने वालों के साथ सत्यापन करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत करने वालों के साथ सत्यापन करेंगे अधिकारी
संवाददाता हरहुआ।
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के लोहिया गांव दनियालपुर में बुधवार को डीएम राजमणि यादव ने चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। टॉयलेट निर्माण में मानक की अनदेखी की शिकायत पर डीएम ने उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, लेखपाल की संयुक्त टीम से 10 शिकायतकर्ताओं के साथ सत्यापन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि टॉयलेट सत्यापन के दौरान की फोटो लगाकर जांच रिपोर्ट सौंपे।
चौपाल में गांव की गंगा की मृत्यु के दो वर्ष बाद उनके पुत्र राजनारायण और लालचंद का वरासत में नाम न चढ़ाने की जानकारी पर डीएम ने नाराजगी जताई। देरी का कारण पूछने पर लेखपाल जवाब नहीं दे पाया। डीएम ने हिदायत दी कि आगे से इस प्रकार की शिकायत मिली तो लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने नायब तहसीलदार से उनके क्षेत्र में आने वाले गांवों की संख्या पूछी तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा ग्राम सभाओं में भ्रमण करने, लेखपाल, अमीनों के कार्यों की जांच करने, निरीक्षण आदि के सवाल पर भी नायब तहसीलदार मूकदर्शक बने रहे। इस दौरान ग्राम सभा में बने इंदिरा, लोहिया आवास, सोलर लाइट, पेंशन, सीसी रोड, विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा की। यही नहीं डीएम ने ग्राम सभा में लेखपाल, एएनएम, आशा की उपस्थिति का सत्यापन ग्रामीणों से कराया। चौपाल में सीडीओ विशाख जी, एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त, सीएमओ आदि मौजूद रहे।