फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dm Pranjal yadav inspection Manduwadih-Mahmurgang ROB

जगह कम घेरें और काम तेजी से करें

Fri, 06 Feb 2015 01:30 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dm Pranjal yadav inspection Manduwadih-Mahmurgang ROB

वाराणसी। प्रशासन को आखिरकार महमूरगंज इलाके के लोगों का ख्याल आ ही गया। निर्माणाधीन मंडुवाडीह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के चलते महमूरगंज क्षेत्र में हो रही आवागमन की दिक्कतों से जल्द ही लोगों को कुछ हद तक निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर जिलाधिकारी प्रांजल यादव आरओबी के निर्माण कार्य का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह से कहा कि कम से कम जगह का उपयोग कर तेजी के साथ आरओबी का काम पूरा करें। साथ ही अनावश्यक तौर पर निर्माण सामग्रियां सड़क पर बिखेर कर न रखें। जहां का काम पूरा हो रहा है, उस स्थान को दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि महमूरगंज तिराहा से होकर डीएलडब्ल्यू, मंडुवाडीह, रथयात्रा, सिगरा और लहरतारा पुल की ओर से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। इसलिए इस मार्ग पर आवागमन संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा। डीएम ने पूछा कि जहां काम नहीं हो रहा है, उस स्थान को सेतु निगम ने क्यों घेर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे तत्काल खाली करते हुए कहीं और कैंप आफिस व लेबर कालोनी की जगह निर्धारित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सेतु निगम, नगर निगम और पुलिस आपस में समन्वय स्थापित कर आरओबी का काम जल्द से जल्द पूरा करे।

ताकि इस क्षेत्र में आमजन को आवागमन सहित किसी अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। साफ कहा कि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि अमर उजाला ने आरओबी निर्माण के चलते महमूरगंज क्षेत्र में आ रही जाम सहित तमाम समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान दिलाया था। साथ ही अन्नपूर्णा नगर कालोनी के लोगों की समस्याओं को भी समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed