फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM of varanasi angry after seeing slow pace of construction works in sarnath

Varanasi: निर्माण कार्यों की धीमी गति देख भड़के डीएम, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को नोटिस

Tue, 13 Jun 2023 05:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मंगलवार को सारनाथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग की तीन परियोजनाओं का जायजा लिया।  कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता  को नोटिस जारी करने को कहा। 

विज्ञापन
DM of varanasi angry after seeing slow pace of construction works in sarnath
निर्माण कार्यों का जायजा लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मंगलवार को सारनाथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग की तीन परियोजनाओं का जायजा लिया। साथ ही सदर तहसील में निर्माणाधीन वेयर हाउस को भी देखा। इस दौरान कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कम मजदूर लगाने पर ठेकेदार को हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त करने की चेतावनी दी। साथ ही कार्यदाया संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्र को नोटिस जारी कराया। डीएम सबसे पहले सारनाथ में धम्मेख स्तूप स्थित पार्क पहुंचे। वहां हो रहे विकास कार्यों व सुंदरीकरण के कार्यों को देखा।
विज्ञापन


इसके बाद मुनारी मार्ग पर भूतल पार्किंग के निर्माण के बारे में जानकारी ली। वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि यहां 0.94 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण होना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। डीएम ने सारनाथ क्षेत्र में ही सारंगनाथ मंदिर और कुंड के जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मंदिर मार्ग पर वाटर लीकेज को ठीक कराते हुए मार्ग का निर्माण कराएं। इसके बाद सदर तहसील पहुंचे। यहां बन रहे वेयर हाउस का निरीक्षण किया। कार्य की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 5.90 करोड़ रुपये लागत से वेयर हाउस बनाया जा रहा है। सितंबर 2023 तक निर्माण पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed