{"_id":"5f7b7ed48ebc3e9bce613b67","slug":"dm-meeting-in-varanasi-varanasi-news-vns5512197105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेनेज सिस्टम की सफाई हर हाल में 30 तक करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेनेज सिस्टम की सफाई हर हाल में 30 तक करें पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विकास कार्यक्रमों से जुड़े सभी कार्यों को तय समय से पूरा करने का जिलाधिकारी ने अल्टीमेटम दिया है। इसमें ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 30 अक्तूबर तक पूरा करने को कहा है। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत 31 अक्तूबर तक सभी पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने का अल्टीमेटम दिया है।
कैंप कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सिंचाई विभाग द्वारा ज्ञानपुर नहर की सिल्ट सफाई न कराने पर नाराजगी जाहिर की, जबकि बंधी प्रखंड की 21 ड्रेनेज सिस्टम की सफाई न कराने पर चेतावनी पत्र जारी करने और 30 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत काम का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि 66 नयी सड़कों में से 24 सड़कों का निर्माण हो चुका है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, पंचायती राज, जल निगम सहित अन्य विभागों को 15 अक्तूबर तक काम पूरा करने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह, डीसी मनरेगा, पीडी डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गौशाला न बनवाने पर ग्राम सचिवों को चार्जशीट
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में पहले से दिए गए निर्देश के अनुसार ग्राम सचिवों को एक-एक गौशाला का निर्माण कराना था। इसमें 36 ग्राम सचिवों द्वारा गौशाला न बनवाने पर चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया है। हरहुआ फलाईओवर के पास दुर्घटना में गाय की मौत की जानकारी पर क्षेत्र के सेक्रेट्री की जिम्मेदारी तय करते हुए चार्जशीट देने का निर्देश दिया।