{"_id":"5f0378398ebc3e432e60a55a","slug":"dm-city-news-vns5343637139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों और श्रमिकों का तैयार करें डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों और श्रमिकों का तैयार करें डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर डीएम कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय में सेवायोजन एवं रोजगार आयोग संबंधित बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में कामगारों और श्रमिकों का डाटा बेस तीन-चार दिन में तैयार कराए जाने का निर्देश दिया। वहीं 10 जुलाई तक विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी क्षेत्र के रोजगार के समस्त अवसरों की सूचनाओं का संकलन करने पर भी जोर दिया।
सेवायोजन व श्रम विभाग संयुक्त रूप से तैयार डाटा बेस के आधार पर छोटे-छोटे समूहों में श्रमिकों के साथ जनपद में गतिमान उद्योग-धंधों की आवश्यकता के अनुसार स्किल्ड मैचिंग कर श्रमिकों कामगारों के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों को भी अधिक से अधिक सेवायोजित किया जाएं। डीएम ने कहा कि यदि किसी प्रकार के विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता हो तो मांग के अनुसार प्रशिक्षण भी दिलाया जाए और सेवायोजित किया जाए। प्रधानमंत्री की योजना गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों, कामगारों तथा प्रवासियों को सेवायोजित करने की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, डीसी एनआरएलएम, डीडी कृषि आदि उपस्थित रहे।