फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM and DRM cleaned the railway track office with broom swachh bharat abhiyan in varanasi

गंदगी देख डीएम और डीआरएम खुद संभाला मोर्चा, झाड़ू हाथ में लेकर रेलवे ट्रैक और कार्यालय को किया साफ

Thu, 12 Sep 2019 12:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
DM and DRM cleaned the railway track office with broom swachh bharat abhiyan in varanasi
कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम ने संभाला स्वच्छता का मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कई स्टेशनों पर बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस दौरान ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की सफाई की गई। मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) विजय कुमार पंजियार ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्मों, सिग्नल कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। तो वहीं डीएम सुरेंद्र सिंह ने भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में खुद झाड़ू लगाई।

विज्ञापन


अभियान के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सभी स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने का आह्वान किया और प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कप/गिलास की जगह कुल्हड़ के प्रयोग की बात कही। उन्होंने मंडुवाडीह स्टेशन यार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर श्रमदान भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र सिंह नांबियाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋ षि पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडुवाडीह स्टेशन को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट :
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को सुविधाओं और गुणवत्ता, पर्यावरण और स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए तीन अलग-अलग आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। पिछले कुछ सालों से स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका लाभ यात्रियों को मिला है।

कार्यालय में सफाई कर डीएम ने संभाला स्वच्छता का मोर्चा :
सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार से मोर्चा संभाला। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में भ्रमण कर सभी पटलों पर मेज, कुर्सी, कंप्यूटरों पर जमी धूल साफ करने का निर्देश दिया। इससे पहले कचहरी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और बार काउंसिल पदाधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि वार्डों, तहसील, ग्राम पंचायतों में यह अभियान तब तक चलेगा, जब तक बाहर से आने वाले यह न कहने लगें कि बनारस साफ सुथरा शहर है। सभी कम्युनिटी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापारी संगठनों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, संस्थाओं, स्कूल कॉलेजों सहित सिविल डिफेंस को भी जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसी जगहों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्हें कूड़ा मुक्त क्षेत्र घोषित किया जा सके। जो लोग इधर उधर कूड़ा फेंक रहे हैं, पहने उन्हें टोकेंगे और नहीं माने तो जुर्माना लगाएंगे। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित चिकित्सालय में भी जाकर स्वच्छता का जायजा लिया और टूटे दरवाजे को ठीक कराने और वाशरूम की मरम्मत के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed