फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM and Commissioner launched cleanliness campaign in Varanasi on occasion of inauguration of Ram Temple

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में चलाया गया स्वच्छता अभियान, डीएम-कमिश्नर ने लिया हिस्सा

Sun, 14 Jan 2024 04:34 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 04:34 PM IST
सार

राम मंदिर उद्घाटन से पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने मैदागिन पर झाड़ू लगाकर प्रतिभाग किया। वहीं डीएम ने अधिकारियों के साथ दशाश्वमेध घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाई।  

विज्ञापन
DM and Commissioner launched cleanliness campaign in Varanasi on occasion of inauguration of Ram Temple
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारतेंदु हरिश्चन्द्र उद्यान (कंपनी बाग) में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने आयोजन में भाग लेकर बाग में स्थित मंदाकिनी कुंड में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को गति दी।

विज्ञापन


कमिश्नर के बेटे ने भी लिया अभियान में हिस्सा
भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश भर में रविवार यानी आज से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि वैसे तो हम लोग रोज साफ-सफाई करते हैं, लेकिन पूरे प्रदेश में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत आयोजित यह सफाई अभियान बेहद खास है। हम सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। जिससे स्वच्छता अभियान को रफ्तार मिल सके और हम अपने आसपास से गंदगी को समाप्त कर सकें। इस दौरान मंडलायुक्त के बेटे अथर्व ने भी झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सेदारी निभाई। 
विज्ञापन


नगर में आयोजित हो रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने अधिकारियों के साथ दशाश्वमेध घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाई। जिलाधिकारी ने चिरंजन पार्क में स्थापित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रजिस्टर को चेक करते हुए उन्होंने मौजूद लोगों से मिल रही व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही किसी भी दशा में कोई लापरवाही न होने पाए, इसके लिए उन्होंने सख्त हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी में लगभग 100 मंदिरों में जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, उनकी साज सज्जा तथा भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके आलावा विभिन्न मंदिरों में उनके प्रशासन द्वारा स्वतः कार्यक्रमों को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा को भी निर्देशित किया गया है ताकि प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को और भव्य स्वरूप दिया जा सके।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हुई विशेष सफाई

DM and Commissioner launched cleanliness campaign in Varanasi on occasion of inauguration of Ram Temple
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हुई विशेष सफाई - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के आवाहन पर देशभर के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व धर्मार्थ मंत्री नीलकंठ तिवारी के निर्देशन में मंदिर के आसपास सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा मंदिर चौक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के भव्य प्रवेश द्वार से लेकर बांस फाटक तक अभियान चला। इस दौरान मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा मंदिर के ट्रस्टी बृजभूषण ओझा, पंडित वेंकट रमन घनपाठी सहित सफाई कर्मी और कर्मचारियों ने इस विशेष अभियान का हिस्सा बन लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed