{"_id":"5f26bc8c9001db73a436ee10","slug":"dlw-prepared-31-rail-locomotives-in-31-days-in-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में DLW का उल्लेखनीय कार्य, तैयार किए 31 दिन में 31 रेल इंजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में DLW का उल्लेखनीय कार्य, तैयार किए 31 दिन में 31 रेल इंजन
Sun, 02 Aug 2020 06:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित रेल इंजन
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कोरोना की वजह से जहां औ़़द्योगिक इकाईयों में उत्पादन आधा हो गया है तो वहीं डीजल रेल इंजन कारखाना (डीएलडब्ल्यू) ने रिकॉर्ड कायम करते हुए जुलाई माह में 31 इंजन का उत्पादन किया है। इस तरह देखा जाए तो रोजाना एक-एक इंजन तैयार हुआ। वित्तीय वर्ष 2020-21 के जून माह में 28 विद्युत इंजन का उत्पादन हुआ था। डीएलडब्ल्यू के बनाएं गए इंजनों की मांग विभिन्न राज्यों के अलावा श्रीलंका आदि देशों में भी है।
विज्ञापन
डीरेका के महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने बताया कि सभी विभागों के समर्थन और समर्पण से यह संभव हुआ है। कोरोना काल के इस दौर में यह उपलब्धि हासिल करना गर्व की अनुभूति के समान है। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुरूप 9 मई से कारखाने में उत्पादन कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
महाप्रबंधक यशपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
महज एक सप्ताह में 16 मई को डीरेका कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष का पहला रेल इंजन तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था। कारखाना में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। कर्मचारियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग होती है और वे मास्क, गमछे आदि खुद को कवर करके ही कर्मचारी इंजन उत्पादन का कार्य कर रहे हैं।