{"_id":"5830b6e04f1c1b59369020ad","slug":"diwyangon-the-elderly-and-good-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों और दिव्यांगों का 'अच्छा दिन' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों और दिव्यांगों का 'अच्छा दिन'
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 20 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर जुटी भ्ाीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शनिवार का दिन बुजुर्गों-दिव्यांगों के रुपये बदलने-जमा करने की सरकार की घोषणा के बाद भी बैंकों-डाकघरों में अन्य लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इस बीच समय से बैंक न खुलने और समय से पहले बंद होने का आरोप लगाकर नोकझोंक, शोरगुल और हंगामे का दौर भी जारी रहा। उधर, इस दौरान सर्वर डाउन होने से कामकाज प्रभावित रहा। शहरी और ग्रामीण इलाकों के बहुत से बैंकों से कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। मिर्जामुराद स्थित कुछेक अन्य स्थानों पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।
सुबह होते ही लोग पैसा बदलने, खाते में जमा करने और निकालने के लिए लाइन में लग गए। बैंक पहुंचने पर पता चला कि केवल वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए काउंटर खुलेगा तब निराशा हुई। इसके बाद कुछ लोग तो तुरंत वापस चले गए लेकिन कुछ कर्मचारियों से नोट बदलकर रुपये देने की गुहार लगाते रहे। कामकाज शुरू होते ही बैंक कर्मचारियों ने केवल वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगों को एक-एक कर बुलाया। बीते कई दिन से परेशान हो रहे वृद्धजनों और दिव्यांगों के लिए यह खुशी का मौका था।
सिंडिकेट बैंक विश्वेश्वरगंज में दोपहर दो बजे ही रुपया खत्म होने के बाद बैंक बंद कर दिया गया। विरोध में लोगों ने हंगामा किया। यहां कुछ ऐसे लोग भी थे जो सुबह नौ बजे से ही लाइन में खड़े थे। इलाहाबाद बैंक बेनीपुर में कैशियर द्वारा पैसा न होने की सूचना पर भी लोगों ने हंगामा मचाया। लोहता स्थित एसबीआई पर तैनात सिपाही ने एक तथाकथित नेता जो बार-बार बैंक के अंदर-बाहर कर रहे थे उन्हें रोका तो वह उलझ गए। लोगों ने समझाबुझाकर शांत कराया। ऐसा ही नजारा चौबेपुर, चोलापुर, जंसा, रोहनिया, कपसेठी, फूलपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों में भी रहा। इलाहाबाद बैंक, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक की कुछ शाखाओं पर पैसा समय से पहले खत्म हो गया। एसबीआई की मुख्य शाखा में लाइन में खड़े कुछ वरिष्ठ नागरिक आपस में भिड़ गए। मिर्जामुराद की एसबीआई शाखा में बुजुर्गों-दिव्यांगों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। यहां इलाहाबाद बैंक बेनीपुर शाखा पर शाखा प्रबंधक की ओर से स्टाफ की कमी की सूचना चस्पा थी। उन्होंने केवल 40 लोगों का कामकाज करने की जानकारी दी थी। चौबेपुर स्थित इलाहाबाद बैंक में सर्वर में आई खराबी की वजह दोपहर तक लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से शादी के लिए ढाई लाख रुपये तक एकमुश्त निकालने की अनुमति के बाद शनिवार को बहुत से लोग शादी का कार्ड लेकर पहुंचे। इसमें कुछ जगहों पर तो शादी करने वाले युवक-युवतियों संग पूरा परिवार भी पहुंचा। बहुत देर तक खड़े होने के बाद जब नंबर आया तो पता चला कि बैंकों में अभी आरबीआई की ओर से कोई इस तरह का आदेश नहीं आया है तो बहुत निराशा हुई। लोगों ने बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों से शादी का हवाला देते हुए मिन्नतें भी की लेकिन जब लगा कि कुछ नहीं होने वाला है तो वापस चले गए।