{"_id":"615b2f478ebc3e09f95a9795","slug":"divyang-t20-cricket-four-day-tournament-started-north-and-south-zone-won-today-match-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग टी-20 क्रिकेट: वाराणसी में शुरू हुआ चार दिवसीय टूर्नामेंट, आज के मैच में नार्थ और साउथ जोन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग टी-20 क्रिकेट: वाराणसी में शुरू हुआ चार दिवसीय टूर्नामेंट, आज के मैच में नार्थ और साउथ जोन ने मारी बाजी
Mon, 04 Oct 2021 10:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन में सेंट्रल जोन के खिलाफ शाट लगाता नार्थ जोन का खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ओर से सोमवार को सिगरा डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में टी- 20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच नॉर्थ जोन एवं सेंट्रल जोन के बीच खेला गया। जिसमें नार्थ जोन विजयी रहा। दूसरा मैच साउथ जोन एवं ईस्ट जोन के बीच खेला गया जिसमें साउथ जोन ने बाजी मारी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन मंत्री अनिल राजभर और प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के सचिव सौरभ रवालिया, डॉ संजय चौरसिया, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ एके वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विश्व दिव्यांग टी 10 में महाराष्ट्र टीम विजयी
ओम महराज विजय विराट स्टेडियम भी दिव्यांग क्रिकेट टी 10 प्रतियोगिता हुई। जहां महाराष्ट्र ने बिहार को परास्त किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश भर से सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। आगे की प्रतियोगिता 10 अक्तूबर होगी।
विज्ञापन