{"_id":"5edd29188ebc3e90ac766863","slug":"divyang-reached-kachwa-road-varanasi-from-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग के हौसले को सलाम, डेढ़ माह में जबलपुर से पैदल पहुंचा वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग के हौसले को सलाम, डेढ़ माह में जबलपुर से पैदल पहुंचा वाराणसी
Sun, 07 Jun 2020 11:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कछवारोड बाजार में रविवार को नेशनल हाईवे पर बने अंडरपास पुल के पास पहुंचे दिव्यांग को ग्रामीणों ने रोककर खाने-पीने की सामग्री दी। पूछने पर दिव्यांग ने बताया कि वह प्रतापगढ़ का रहने वाला है और जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने का काम करता था।
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते ट्रेनों का संचालन बंद होने पर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छा गया था। इसके बाद भीख मिलनी बंद होने से खाने-पीने की दिक्कत होने लगी। ऐसे में 20 अप्रैल को पैदल प्रतापगढ़ के लिए चला हूं। रास्ते में कुछ लोगों ने साइकिल पर बैठाकर कुछ दूर तक छोड़ दिया। इसके बाद बाद तमाम वाहनों या बाइक सवारों को हाथ दिया पर कोई नहीं रुका।
विज्ञापन
अब पैदल ही सफर कर रहा हूं। रास्ते में लोग समय-समय पर खाने-पीने के सामान दे देते हैं। कछवा रोड में ऑटो चालकों एवं अन्य लोगों से प्रतापगढ़ जाने के लिए दिव्यांग मदद की गुहार लगाता रहा पर घंटों बीत जाने के बाद कोई सहायता नहीं मिली। निराश होकर वह प्रयागराज मार्ग की ओर पैदल चल दिया।
विज्ञापन