{"_id":"611e262f8ebc3e79c749e7a2","slug":"divyang-married-woman-harassed-for-dowry-and-thrown-from-home-case-filed-against-five-including-husband-in-varanasi-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः दहेज के लिए दिव्यांग विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः दहेज के लिए दिव्यांग विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 19 Aug 2021 03:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:06 PM IST
सार
मामले को लेकर चौबेपुर थाने में विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव निवासी लाल मुहम्मद की विवाहिता पुत्री रेशमा (22) को जौनपुर स्थित ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से मायके आने के बाद दिव्यांग विवाहिता कोचिंग पढ़ाने लगी तो उसके पति ने सरेराह मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर चौबेपुर थाने में विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, श्रीकंठपुर गांव निवासी लाल मुहम्मद ने अपनी दिव्यांग पुत्री रेशमा की शादी 25 नवंम्बर 2018 को जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी सद्दाम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल में रेशमा का पति सद्दाम, सास जाहिदा, ससुर अख्तर अली, जेठानी शबीना बेगम, ननद शाहजीरा दहेज के लिए मारा-पीटा करते थे।
विज्ञापन
10 माह पूर्व घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता को बुलाकर उसे मायके भेज दिया। मायका आने के बाद रेशमा भोजूबीर में एक कोचिंग कर अपना व अपनी दो वर्षीय बेटी के लिए खर्च जुटाने लगी। रेशमा का आरोप है कि वह कुछ दिनों पूर्व जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी तो उसका पति रास्ते में आ धमका। चंद्रावती लिफ्ट कैनाल के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
वह जब चिल्लाने लगी तो जान मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग निकला। पीड़िता ने पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।