वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट मैच: महामुकाबले में बांग्लादेश की टीम को मिली जीत, भारतीय टीम ने जीता दिल
भारत-बांग्लादेश के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में हुआ। भारतीय टीम की ओर मिले 117 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने आसानी से पार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हौसले से लबालब बांग्लादेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने मेजबान भारत को सात विकेट हराकर जीत दर्ज की। बीएचयू आईआईटी के खेल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन व दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ।
बारिश के कारण अंपायरों ने मैच के ओवर घटा दिए। मैच 50-50 ओवरों के बजाय 25-25 ओवरों का कर दिया गया। टॉस जीतकर बांग्लादेश टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम ने 21वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पा लिया और मैत्री कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार बांग्लादेश के तीर्थो को मिला। जबकि बेस्ट फील्डर का पुरस्कार भी बांग्लादेश के हृदय को प्रदान किया गया। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम भले ही हार मिली लेकिन उन्होंने अपने हौसले और जज्बे से सभी का दिल जीत लिया। भारत एवं बांग्लादेश के दिव्यांग टीम के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।
दोनों देशों के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पैरालंपियन दीपा मलिक मौजूद रहीं। दीपा ने बताया कि सामान्य खिलाड़ियों के मुकाबले दिव्यांग खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक में सर्वाधिक पदकों पर कब्जा जमाया था। सरकार के साथ कॉर्पोरेट घरानों को भी दिव्यांग खिलाड़ियों को सहयोग करने की जरूरत है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, भाजपा नेता अशोक चौरसिया सहित एसोसिएशन और बोर्ड के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे।
एक नजर स्कोर कार्ड पर
भारत की तरफ से सचिन शिवा एवं लव वर्मा ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। भारत की ओर से गुलामदीन ने सबसे अधिक 30 गेंद में 28 रन (एक छक्का और एक चौका) का योगदान दिया। सचिन शिवा ने 44 गेंद खेलकर 26 रन का योगदान किया। भारत की टीम ने 25 ओवर में पंच विकेट खोकर 117 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए तीर्थों ने 14 रन देकर तीन तीन विकेट चटकाए जबकि हृदय ने 27 रन दे कर 2 विकेट लिया। जवाब में बांग्लादेश टीम की 21वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन के लक्ष्य को पा लिया। कप्तान सुमित खान 41 गेंद पर 25 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए। शरीफ ने 19 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया।