{"_id":"622e3b6e9c7cd06d041b4c55","slug":"divisional-hospital-gets-enquas-award-facilities-will-increase-varanasi-news-vns643108368","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मंडलीय अस्पताल को मिला एनक्वास अवार्ड, बढ़ेंगी सुविधाएं, पुरस्कार पाने वाला पूर्वांचल का पहला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मंडलीय अस्पताल को मिला एनक्वास अवार्ड, बढ़ेंगी सुविधाएं, पुरस्कार पाने वाला पूर्वांचल का पहला अस्पताल
Mon, 14 Mar 2022 01:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:08 AM IST
सार
आठ मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से अवार्ड दिए जाने का आदेश जारी किया गया। इस उपलब्धि के बाद अब अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए धनराशि भी मिलेगी, जिससे सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड पाने वाला मंडलीय अस्पताल पूर्वांचल का पहला अस्पताल है।
पिछले महीने सात-आठ फरवरी को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एनक्वास की केंद्रीय टीम ने अस्पताल का दौरा कर सुविधाओं का मूल्यांकन किया था। मंडलीय अस्पताल में केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी हर दिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं।
एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि फरवरी में केंद्रीय टीम में डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. रीता कालरा के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल के सभी विभागों के साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट, कचरा प्रबंधन, साफ सफाई खानपान की व्यवस्था के साथ ही ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी, आपातकालीन विभाग सहित अन्य जगहों पर दौरा किया था।

आठ मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से अवार्ड दिए जाने का आदेश जारी किया गया। इस उपलब्धि के बाद अब अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए धनराशि भी मिलेगी, जिससे सुविधाओं में भी इजाफा होगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.एसके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने इस उपलब्धि पर एसआईसी को बधाई दी है।