फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   diverson in kashi

Varanasi News: मुख्यमंत्री का दौरा, मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच रहेगा नो-व्हीकल जोन

Tue, 07 Jul 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
diverson in kashi
आज और कल मुख्यमंत्री योगी का दौरा, प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध, रूट डायवर्जन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 7 और 8 जुलाई को काशी में रहेंगे। शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से तीन घंटे पहले टैम्पो, ट्रैवलर, आयोजक बसें और क्रूजर जैसे वाहनों को लहुराबीर व मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ी मंडी की तरफ मोड़ा जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ जाने से रोका जाएगा। इन्हें गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। राजघाट पुल की ओर से सूजाबाद की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों का संचालन वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पहले पूरी तरह बंद रहेगा। लहुराबीर और मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग व मैदागिन की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें क्रमशः मलदहिया और गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

भोजूबीर तिराहा से जेपी मेहता तिराहा तथा जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर व सेंट्रल जेल तिराहा की तरफ वाहनों का जाना वर्जित रहेगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार और आशियाना चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा। कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस की तरफ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। इसी तरह, लहरतारा से चांदपुर की तरफ और मंडुवाडीह से लहरतारा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी मार्ग परिवर्तन किया गया है। इन वैकल्पिक मार्गों में आंबेडकर चौराहा, मंडुवाडीह तिराहा और महमूरगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनसराय अंडरपास से वीवीआईपी के आगमन से दो घंटे पूर्व भारी वाहनों को रोहनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन भारी वाहनों को अखरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। हरहुआ ओवरब्रिज के प्रारंभ स्थल पर बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को ओवरब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा। इन बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमानंदपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।


ऑटो और ई-रिक्शा पर पाबंदी

वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान से दो घंटे पहले कुछ प्रमुख मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें भोजूबीर तिराहा से कचहरी चौराहा होते हुए चौकाघाट चौराहा तक का मार्ग शामिल है। इसके अतिरिक्त, चौकाघाट से लहुराबीर चौराहा, मैदागिन चौराहा और विशेश्वरगंज के बीच भी पाबंदी रहेगी।


8 जुलाई के लिए यातायात रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भोजूबीर से जेपी मेहता तिराहा मार्ग पर वाहनों को अर्दली बाजार तिराहा की तरफ भेजा जाएगा। जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर जाने वाले वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा। कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यहां से वाहनों को आंबेडकर चौराहा की तरफ भेजा जाएगा। गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर जाने वाले वाहनों को शिवपुर चुंगी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सब्जीमंडी चौराहा से सिंधौरा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों को महावीर मंदिर या यूपी कॉलेज की तरफ मोड़ा जाएगा। सिंधौरा अंडरपास से भोजूबीर जाने वाले वाहनों को हरहुआ अंडरपास की तरफ भेजा जाएगा।



बसों और भारी वाहनों के लिए निर्देश

बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमानंदपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इन बसों को ओवरब्रिज पर जाने की अनुमति नहीं होगी। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसें केवल रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक आ सकेंगी। वहां से उन्हें परमानंदपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed