फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disturbance in Kashi MP sports competition, made shooting competition of 650 people with two guns

Varanasi: काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में गड़बड़ी, दो बंदूक से करा दी 650 लोगों की शूटिंग प्रतियोगिता

Thu, 09 Nov 2023 01:02 PM IST
किरन रौतेला अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
अभिषेक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Nov 2023 01:02 PM IST
सार

तीन दिन की शूटिंग प्रतियोगिता में 650 लोगों ने हिस्सा लिया और आश्चर्य की बात ये कि प्रतियोगिता में केवल दो बंदूकें इस्तेमाल की गईं। प्रतियोगिता में सहभागिता के नाम पर भी बड़ा खेल हुआ है।

विज्ञापन
Disturbance in Kashi MP sports competition, made shooting competition of 650 people with two guns
निशानेबाजी - फोटो : Social media

विस्तार

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बीते चार से छह नवंबर तक कराई गई शूटिंग प्रतियोगिता में गड़बड़झाला सामने आया है। तीन दिन की शूटिंग प्रतियोगिता में 650 लोगों ने हिस्सा लिया और आश्चर्य की बात ये कि प्रतियोगिता में केवल दो बंदूकें इस्तेमाल की गईं। प्रतियोगिता में सहभागिता के नाम पर भी बड़ा खेल हुआ है। प्रतियोगिता में किसी के घर के नौकर तो किसी के सफाईकर्मी ने हिस्सा लिया। इसकी पुष्टि राइफल क्लब के सदस्यों ने ही की है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि शूटिंग प्रतियोगिता में सिर्फ औपचारिकता की गई है। विजेताओं के चयन में भी नजदीकियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। शूटिंग प्रतियोगिता कराने के लिए पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार शूटिंग रेंज में तीन दिन पहले मशीनें लगाई गईं। प्रतियोगिता 10 मीटर के शूटिंग रेंज में हुई। इसमें दस टेबल और दस मशीनें लगीं। लेकिन, बंदूक न होने के कारण केवल दो ही टेबल उपयोग हो पाए। हालांकि, गोली नुमा पायलट जिला प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक प्रतिभागी को 15 राउंड फायरिंग कराई गई। इसमें पांच राउंड प्रैक्टिस और दस राउंड की प्रतियोगिता हुई। जबकि प्रतियोगिता में भाग लिए कई प्रतिभागियों ने मौका न मिलने की शिकायत की है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आयोजन कहीं और जानकारी कहीं और की दी

प्रतियोगिता के तहत रविवार को कराई गई शूटिंग प्रतियोगिता में 198 लोगों ने हिस्सा लिया। आरएसओ आरपी सिंह के मुताबिक प्रतियोगिता शूटिंग रेंज में कराई गई। जबकि सूचना विभाग से जारी सूचना के मुताबिक प्रतियोगिता का आयोजन बनारस क्लब में हुआ। ऐसे में यह कहना बिलकुल गलत नहीं है कि खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी और उससे संबंधित आंकड़ों से खिलवाड़ किया गया।

अव्यवस्था की कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि सीडीओ इस प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी हैं। उनके निर्देश के अनुसार ही व्यवस्था कराई गई है। खेल के कोई मानक नहीं है, केवल सबकी सहभागिता के लिए कराई गई है। - आरपी सिंह, आरएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed