फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Rifle Club: Parts of 15 year old fire arms are shaking, hired weapons are increasing the expenses

जिला राइफल क्लब: 15 साल पुराने फायर आर्म्स का हिल रहा पुर्जा-पुर्जा, भाड़े के हथियार बढ़ा रहे खर्चा

Thu, 04 Jan 2024 01:21 PM IST
किरन रौतेला नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 Jan 2024 01:21 PM IST
सार

शूटिंग रेंज पर खिलाड़ी किसी तरह अभ्यास कर लेते हैं, लेकिन प्रतियोगिता के लिए उन्हें भाड़े पर हथियार लेना पड़ता है। एक मैच के लिए करीब छह हजार रुपये देने पड़ते हैं।

विज्ञापन
District Rifle Club: Parts of 15 year old fire arms are shaking, hired weapons are increasing the expenses
जिला राइफल क्लब - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला राइफल क्लब खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। 2008 के बाद फायर आर्म्स नहीं आए हैं। 2018 में दो एयर पिस्टल आए, लेकिन खिलाड़ियों का दबाव नहीं झेल सके। वह दो वर्ष से खराब पड़े हैं। शूटिंग रेंज में खिलाड़ी खराब पिस्टल से ही अभ्यास कर रहे हैं। क्लब के आजीवन सदस्य और 2014 से निशानेबाजी कर रहे सत्यम सिंह ने बताया कि खिलाड़ी रेंज पर मेहनत करते हैं, लेकिन खराब हथियार की वजह से वह पदक नहीं जीत पा रहे हैं। क्लब के हथियार 15 वर्ष साल पुराने और जर्जर हो चुके हैं। इनका पुर्जा-पुर्जा हिल रहा है। यहां रोज करीब 35 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए भाड़े पर लेते हैं हथियार

शूटिंग रेंज पर खिलाड़ी किसी तरह अभ्यास कर लेते हैं, लेकिन प्रतियोगिता के लिए उन्हें भाड़े पर हथियार लेना पड़ता है। एक मैच के लिए करीब छह हजार रुपये देने पड़ते हैं। अगर दो इवेंट में प्रतिभाग कर लिया तो यह दोगुना हो जाता है। लाइसेंस के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ती है।

विज्ञापन

 

महंगे दर पर खरीदना पड़ता है कारतूस

पहले यूपीएसआरए जिला राइफल क्लब को कारतूस देता था। जो पिछले कुछ साल से नहीं मिल रहा है। सत्यम ने बताया कि खिलाड़ी 10-15 गोली मुश्किल से जुटाकर अभ्यास करते हैं। शिवम पटेल (बदला नाम) ने बताया कि उन्होेंने अभ्यास एयर गन से किया और दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फायर आर्म्स पर हाथ आजमाया अगर राइफल क्लब में सुविधा मिले तो खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। राइफल क्लब के कार्यकारिणी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब में काफी सुविधाएं मिल रही हैं। अभी इसमें और सुधार किया जा रहा है। फायर आर्म्स में कुछ दिक्कतें हैं, 2018 में दो एयर पिस्टल आई थी, खिलाड़ी उससे अभ्यास कर रहे हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों के पास अपने हथियार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed