{"_id":"5ff8a0f88ebc3e3188122a64","slug":"district-police-clash-due-to-names-of-azamgarh-shooters-varanasi-news-vns5679818117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ के शूटरों के नाम आने से जनपद पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ के शूटरों के नाम आने से जनपद पुलिस में हड़कंप
विज्ञापन
आजमगढ़। लखनऊ के अजीत सिंह हत्याकांड के तार जिले से जुड़ते जा रहे हैं। लखनऊ पुलिस ने हत्याकांड में दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद आजमगढ़ के चार शूटरों के शामिल होने का दावा किया है। इससे जिले की पुलिस में हड़कंप मचा है। मामले के मुख्य आरोपी कुंटू और अखंड के करीबियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश में लखनऊ की टीम के भी आने की चर्चाएं हैं। हालांकि एसपी ने इसकी पुष्टि नहीं की हैं।
लखनऊ में बदमाशों की गोली से मारा गया अजीत सिंह पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड का मुख्य गवाह था। तीन-चार दिन में ही कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से शूटरों से उसकी हत्या करवा दी गई है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत लिया है। पूछताछ के बाद लखनऊ पुलिस के हत्याकांड में शामिल शूटरों में चार आजमगढ़ के होने के दावे से जिले की पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। यह अलग बात है कि डीआईजी और एसपी शूटरों के नाम-पते आदि की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। वैसे हत्याकांड में नामजद दो शातिर अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू व अखंड प्रताप सिंह जिले के ही रहने वाले हैं और इन दिनों यहीं जेल में हैं। जबकि तीसरा नामजद कन्हैया उर्फ गिरधारी वाराणसी का निवासी है।
--
कुंटू के कारिंदों पर है विशेष नजर
आजमगढ़। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अजीत हत्याकांड के तार जिले से जुडे़ या न जुड़े मुख्य नामजद आरोपी तो जिले के ही हैं। जहां तक शूटरों के आजमगढ़ के होने की बात है तो यह अभी पुष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल कुंटू सिंह के खिलाफ कार्रवाई जारी है। लखनऊ में अजीत सिंह की हत्या के बाद जिले में दो टीमें गठित की गई हैं, जो कुंटू सिंह, अखंड सिंह आदि बड़े अपराधियों के कारिदों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
--
शिकायत मिली तो कराएंगे जांच
आजमगढ़। अजीत सिंह हत्याकांड के बाद जेल प्रशासन पर फिर से उंगली उठने लगी है। इस पर एसपी ने कहा कि जिसे भी शिकायत है वह लिखित रूप से करें, हम जांच कराएंगे और कहीं गड़बड़ी मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे सामान्य तौर पर पुलिस व प्रशासनिक टीमें समय-समय पर जेल का निरीक्षण करती ही रहती हैं।
--
अजीत हत्याकांड के तार आजमगढ़ से जुड़ने की चर्चा है, चार शूटरों के आजमगढ़ होने का दावा लखनऊ पुलिस ने किया है, लेकिन अभी शूटरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, कुछ जानकारी मिलती हैं तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वैसे कुंटू व अखंड गैंग पर पुलिस की नजर है। ये दोनों तो जेल में है पर इनके कारिंदे सक्रिय हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
- सुभाष चंद्र दुबे, डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र।