{"_id":"61742f1879fbeb1d49421620","slug":"district-becomes-corona-free-no-more-active-case-after-infected-woman-recovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः जिला हुआ कोरोना मुक्त, संक्रमित महिला के स्वस्थ होने के बाद अब एक्टिव केस नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः जिला हुआ कोरोना मुक्त, संक्रमित महिला के स्वस्थ होने के बाद अब एक्टिव केस नहीं
Sat, 23 Oct 2021 09:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 23 Oct 2021 09:19 PM IST
सार
संक्रमित चल रही एक महिला को शनिवार को स्वस्थ घोषित करने के बाद काशी फिर से कोरोना मुक्त हो गई। 21 दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में अब कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक संक्रमित चल रही एक महिला को शनिवार को स्वस्थ घोषित करने के बाद काशी फिर से कोरोना मुक्त हो गई। 21 दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
मार्च 2020 से शुरू कोरोना काल में ऐसा भी दिन रहा है, जब एक दिन में 200 से 300 संक्रमित मरीज मिले हैं। धीरे-धीरे संक्रमण का दायरा कम होने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली। कोरोना काल में पहली बार तीन अक्तूबर को कोरोना मुक्त होने के बाद जिले में रविंद्रपुरी निवासी एक महिला की रिपोर्ट 12 अक्तूबर को पॉजिटिव आई थी। तब से लेकर अब तक एक एक्टिव केस ही जिले में था।
विज्ञापन
शनिवार को 3433 सैंपल की रिपोर्ट में पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाली महिला को स्वस्थ घोषित किया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब जिले में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कुल 82397 संक्रमित मरीजों में 81624 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद कोई भी एक्टिव केस नहीं है।
विज्ञापन