{"_id":"5f2527e6b49a0016c4240511","slug":"district-administration-created-new-strategy-to-control-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Varanasi: कोरोना इंफेक्शन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बनाई New Strategy, अर्ली डिटेक्शन, अर्ली कैचिंग कांसेप्ट पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Varanasi: कोरोना इंफेक्शन पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बनाई New Strategy, अर्ली डिटेक्शन, अर्ली कैचिंग कांसेप्ट पर होगा काम
Sat, 01 Aug 2020 01:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन नई रणनीति में जुट गया है। समय से जांच कर रिपोर्ट मिल सके और मरीजो का इलाज हो इसके लिए अर्ली डिटेक्शन,अर्ली कैचिंग कंसेप्ट के आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य अधिकारियों, लैब टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि इस कांसेप्ट से समय से मरीजों की जांच और उनकी पहचान हो जाएगी। जो कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण लगाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सैंपल कलेक्शन के लिए पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही जिले के हर पीएचसी पर डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा डाटा फीडिंग कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लैब टेक्नीशियन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जांच की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे कि समय से रिपोर्टिंग की जा सके।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कांटेक्ट वाले व्यक्तियों के सैंपल की जांच प्राथमिकता पर करने, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे की जांच का सर्वे कराए जाने का निर्देश भी दिया। सैंपल देने में आना कानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में सीएमओ, एसडीएम राजातालाब,बीएसए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।