फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute due to BHU some picture tweeting on twitter

बीएचयू की साल भर पुरानी तस्वीरों को ट्वीट करने से मचा हड़कंप

Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute due to BHU some picture tweeting on twitter
ट्वीट की गई तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आशीष कुमार पांडेय नामक ट्विटर यूजर ने बीएचयू की कुछ तस्वीरों को ट्वीट कर हड़कंप मचा दिया। आननफानन में जिला पुलिस ने इसका खंडन करते हुए ट्वीट किया कि बीएचयू परिसर और आसपास ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला ट्वीट की तस्वीरें बीएचयू में सितंबर, 2017 में छात्र-छात्राओं के धरना-प्रदर्शन की हैं। बवाल और लाठीचार्ज की सूचना गलत है। प्रकरण को लेकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की यूथ विंग यूथ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से रविवार की रात 11:03 बजे बीते साल के सितंबर महीने की बीएचयू परिसर की चार फोटो ट्वीट की गई।
विज्ञापन


साथ ही लिखा गया कि क्यों सड़कों पर है जवानी, ऐसी कैसी सरकारी मनमानी, देश का भविष्य रो रहा है, चौकीदार सो रहा है...। सोमवार की देर रात तक इस ट्वीट को 444 लोगों ने रीट्वीट और 845 लोगों ने लाइक किया। इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद रविवार रात 12:02 बजे आशीष कुमार पांडेय ने ट्वीट किया कि बीएचयू में फिर बवाल...।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिप्रिय ढंग से विरोध कर रही छात्राओं पर पुरुष पुलिसों द्वारा लाठीचार्ज...। डीजीपी यूपी साहब कुछ तो रहम करिए...। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्वीट करने वाले की तस्दीक कराई जा रही है। नाम और पते की पुष्टि होते ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed