फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute between people of two side during pratima visarjan in varanasi

बनारस में प्रतिमा विसर्जन के दौरान चले ईंट-पत्थर, तीन महिलाओं सहित 10 घायल

Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Dispute between people of two side during pratima visarjan in varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
वाराणसी के लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड पर शनिवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। हॉकी, डंडे, रॉड के अलावा ईंट-पत्थर भी चले। तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए रामकृष्ण मिशन और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है। बवाल के बाद छोटी गैबी स्थित न्यू युवा क्लब की महिलाएं और सदस्य बवालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। विसर्जन भी रोक दिया है।
विज्ञापन


उधर, चेतगंज पूजा समिति के लोग मूर्ति छोड़कर भाग गए। मौके पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को समझा कर धरना समाप्त कराया और मूर्ति विसर्जन शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी गैबी समिति के लोगों ने बताया कि वे लोग विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे चेतगंज पूजा समिति के लोगों और लक्ष्मी कुंड के लोगों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान चेतगंज पूजा समिति से जुड़े लोग मूर्ति छोड़कर भाग गए।

उनके पीछे दौड़ रहे लोग मूर्ति विसर्जन की लाइन में लगे छोटी गैबी के लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही हॉकी-डंडों से पीटने लगे। समिति के लोगों ने कहा कि उन लोगों का झगड़े से कोई मतलब नहीं है लेकिन तब तक स्थानीय लोग उन्हें मारपीट कर घायल कर चुके थे। 

मौके पर नहीं थे पुलिस के बड़े अधिकारी 

Dispute between people of two side during pratima visarjan in varanasi
बवाल के बाद धरने पर बैठे लोग - फोटो : amar ujala
पहले से ही संवेदनशील माने जा रहे प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं थे। लक्ष्मी कुंड पर सब कुछ चंद पुलिसकर्मियों के भरोसे छोड़ दिया गया था। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस जांच-पड़ताल कर बवालियों की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर बवालियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद रात करीब सवा बजे धरने पर बैठे लोगों ने धरना खत्म कर विसर्जन शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जुलूस में अधिकतर लोग सामान्य अवस्था में नहीं थे।

कुछ लोगों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में देरी और एक पक्ष की ओर से जल्दी विसर्जन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। चर्चा यह भी थी कि कुछ स्थानीय लोग शोर-शराबे और बेहिसाब भीड़ का हवाला देकर लक्ष्मी कुंड में विसर्जन का विरोध कर रहे थे।

बवाल के चलते छोटी गैबी निवासी घायलों में उर्मिला, सूरज, महेंद्र, कल्लू, भार्गव, लड्डू, आशु, दीपक सहित कुल 10 लोग शामिल हैं। सभी का इलाज मंडलीय और रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा है। समिति के लोगों ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed