{"_id":"5bcc579cbdec2269625f56f3","slug":"dispute-between-people-of-two-side-during-pratima-visarjan-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में प्रतिमा विसर्जन के दौरान चले ईंट-पत्थर, तीन महिलाओं सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में प्रतिमा विसर्जन के दौरान चले ईंट-पत्थर, तीन महिलाओं सहित 10 घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड पर शनिवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। हॉकी, डंडे, रॉड के अलावा ईंट-पत्थर भी चले। तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए हैं।
सभी को इलाज के लिए रामकृष्ण मिशन और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है। बवाल के बाद छोटी गैबी स्थित न्यू युवा क्लब की महिलाएं और सदस्य बवालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। विसर्जन भी रोक दिया है।
उधर, चेतगंज पूजा समिति के लोग मूर्ति छोड़कर भाग गए। मौके पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों को समझा कर धरना समाप्त कराया और मूर्ति विसर्जन शुरू करा दिया।
विज्ञापन
छोटी गैबी समिति के लोगों ने बताया कि वे लोग विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे चेतगंज पूजा समिति के लोगों और लक्ष्मी कुंड के लोगों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान चेतगंज पूजा समिति से जुड़े लोग मूर्ति छोड़कर भाग गए।
उनके पीछे दौड़ रहे लोग मूर्ति विसर्जन की लाइन में लगे छोटी गैबी के लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही हॉकी-डंडों से पीटने लगे। समिति के लोगों ने कहा कि उन लोगों का झगड़े से कोई मतलब नहीं है लेकिन तब तक स्थानीय लोग उन्हें मारपीट कर घायल कर चुके थे।

मौके पर नहीं थे पुलिस के बड़े अधिकारी
बवाल के बाद धरने पर बैठे लोग
- फोटो : amar ujala
पहले से ही संवेदनशील माने जा रहे प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं थे। लक्ष्मी कुंड पर सब कुछ चंद पुलिसकर्मियों के भरोसे छोड़ दिया गया था। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस जांच-पड़ताल कर बवालियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर बवालियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद रात करीब सवा बजे धरने पर बैठे लोगों ने धरना खत्म कर विसर्जन शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जुलूस में अधिकतर लोग सामान्य अवस्था में नहीं थे।
कुछ लोगों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में देरी और एक पक्ष की ओर से जल्दी विसर्जन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। चर्चा यह भी थी कि कुछ स्थानीय लोग शोर-शराबे और बेहिसाब भीड़ का हवाला देकर लक्ष्मी कुंड में विसर्जन का विरोध कर रहे थे।
बवाल के चलते छोटी गैबी निवासी घायलों में उर्मिला, सूरज, महेंद्र, कल्लू, भार्गव, लड्डू, आशु, दीपक सहित कुल 10 लोग शामिल हैं। सभी का इलाज मंडलीय और रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा है। समिति के लोगों ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।