फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dismissed inspector amit kumar accused of rape appeared in varanasi court

Varanasi: दुष्कर्म का आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अदालत में पेश, मथुरा की युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा

Wed, 01 Feb 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 06:21 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र का निवासी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार वाराणसी में क्राइम ब्रांच में तैनात था। मथुरा जिले की एक युवती ने 8 जनवरी 2020 को वाराणसी के महिला थाने में अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
dismissed inspector amit kumar accused of rape appeared in varanasi court
दुष्कर्म का आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल में शादी का झांसा देकर मथुरा की युवती से दुष्कर्म के आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे वारंट बी पर मेरठ से लाया गया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय भारतेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी का न्यायिक रिमांड बनाने के बाद उसे वापस मेरठ कारागार भेज दिया।

विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र का निवासी बर्खास्त इंस्पेक्टर अमित कुमार वाराणसी में क्राइम ब्रांच में तैनात था। मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र की एक युवती ने 8 जनवरी 2020 को वाराणसी के महिला थाने में अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

एसएसपी आवास पर आत्मदाह की दी थी धमकी

पीड़िता ने तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी कि अमित उस पर समझौता करने का दबाव बनाता है और बात न मानने पर हत्या की धमकी देता है। इसे लेकर तत्कालीन एसएसपी  के आदेश पर अमित के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे नाराज होकर अमित ने एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तत्कालीन आईजी रेंज के आदेश से अमित का तबादला जौनपुर कर दिया गया था।  साथ ही इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई गई थी। जांच में अमित कुमार दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। अमित की पत्नी मीनाक्षी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं और उसकी प्रताड़ना से आजिज आकर उससे अलग रहती हैं।

अमित कुमार के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मुकदमे

बता दें कि अमित कुमार के खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ की पुलिस ने अमित कुमार पर सितंबर 2022 में 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अमित कुमार को बीते जनवरी महीने में मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed