वाराणसी: चाय चौपाल में कोरोना वायरस से बचाव, ग्राम विकास और कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जक्खिनी क्षेत्र के पनियरा ग्रामसभा में प्रगतिशील किसान लल्लन दूबे के बाग में सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरविंद मिश्रा ने चाय चौपाल लगाई। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने, साबुन से 20-25 सेकेंड तक हाथ धोने और बाहर निकलने के समय सैनिटाइजर लेकर चलने की सलाह किसानों को दी। अरविंद मिश्रा ने किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के पैसे को लेकर बात की। किसानों ने बताया कि समय से पैसा खाते में आ गया है।
फसल बीमा योजना के बारे में बात करते हुए किसानों से कहा कि किसान अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं और किसी भी प्राकृतिक या अप्राकृतिक आपदा के समय 72 घंटे में जिला कृषि अधिकारी को लिखित सूचना जरूर दें। कृषि उपजों के लिए सरकारी क्रय केंद्र के बारे में बताते हुए कहा कि किसानों को अच्छा मूल्य मिलने में मदद मिली है।
इसका लाभ लेने के लिए समय से पंजीकरण कराएं। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए और स्वावलंबी बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की सलाह देते हुए उसका पैसा समय से जमा करने की सलाह दी।
बीज, खाद और कृषि में उपयोग आने वाली दवाईयों का उपयोग कृषि विशेषज्ञों के सलाह से करने की बात कही। किसानों को बिचौलियों से बचाने में सहयोगी किसान उत्पादक संगठन को बनाने और उसके माध्यम से बिचौलियों से मुक्त होकर किसानों की समृद्धि में सहयोग के साथ ही बिजली व्यवस्था पर चर्चा की।
पशुओं का टीकाकरण समय से करा कर पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय चिकित्सक या वैक्सीनेटरों से संपर्क करने की सलाह दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान पनियरा जितेंद्र उपाध्याय ने गांव में हो रहे विकास कार्यों के के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को मास्क बांटे गए। इस चर्चा में प्रगतिशील किसान लल्लन दूबे, श्रीप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र द्विवेदी, विजय नारायण पाल, रमाकांत प्रजापति, छोटाई, सुभाष, राम लखन गुप्ता, विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।