फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disasters including Sub Inspector road in five killed

सड़क हादसों में दरोगा समेत पांच की मौत

Thu, 15 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 15 Oct 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Disasters including Sub Inspector road in five killed
वाराणसी। जिले में पांच अलग-अलग हादसों में बुधवार को चेतगंज थाना में तैनात एक दरोगा समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बड़ागांव के बसनी और कपसेठी के नौहानीपुर में हादसे के बाद लोगों ने मुआवजे के लिए चक्काजाम भी कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


चेतगंज थाना में दो साल से तैनात दरोगा रामकुमार पांडेय (55) को बुधवार की रात नो इंट्री खुलने के बाद कैंट से लहरतारा मार्ग पर वसुंधरा गेट नंबर पांच के समीप एक ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में रामकुमार का हेलमेट चकनाचूर हो गया और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही पहुंची सिगरा पुलिस रामकुमार को कबीरचौरा अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकोें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चेतंगज थाना से बताया गया कि दरोगा वांछित अपराधियों का सुराग लगाने के लिए इंग्लिशिया लाइन से लहरतारा की ओर जा रहे थे। उन्होंने घर फुलवरिया में बनवा रखा था, जबकि वे मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। सिगरा थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दरोगा के दो बेटे इंजीनियर हैं और तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बड्ऱागांव संवाददाता के अनुसार, हरियाणा से पेट्रोल लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहा टैंकर बुधवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे बड़ागांव के बसनी में पहुंच क र अनियंत्रित हो गया। रायबरेली के महाराजगंज निवासी चालक आशीष सिंह के नींद लग जाने की वजह से ऐसा हुआ। सड़क किनारे तीन कच्चे मकान, एक मैजिक को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने सड़क किनारे अपने घर के सामने सो रहे बृजेश (25) को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अफरातफरी के बीच लोग अपने-अपने घरों
विज्ञापन
विज्ञापन


से बाहर भागे। लोगों के जुटने तक चालक और खलासी मौके से भाग निकले। भोर में करीब पांच बजे लोगों ने भीखमपुर-कछवां रोड पर चक्काजाम कर दिया। वह दस लाख रुपये मुआवजा और दो बिस्वा जमीन की मांग कर रहे थे। मौके पर एसडीएम पिंडरा, सीओ पिंडरा समेत पुलिस फोर्स पहुंची। शासन से हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन के बाद सुबह करीब नौ बजे जाम समाप्त हुआ। बृजेश चार भाइयों में छोटा था। बसनी बाजार में वह चाट बेचता था।
 
सेवापुरी संवाददाता के अनुसार, कपसेठी थाना क्षेत्र के नौहानीपुर की है। भग्गू बिंद का बेटा राकेश (12) पास के ही एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। सुबह करीब नौ बजे वह साइकल से स्कूल से घर लौट रहा था। बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर के  पीछे-पीछे वह आ रहा था। उसने एक हाथ से ट्रैक्टर की ट्राली पकड़ रखी थी। ट्राली के सहारे ही चल रहा था। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर

ही वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद लोगों ने दस लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर नौहानीपुर-बेलवा मार्ग को जाम कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक जाम रहा। अधिकारियों के आश्वासन पर किसी तरह जाम समाप्त हुआ। राकेश के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में मां भोला देवी, तीन भाई और दो बहन हैं। भाइयों में वह सबसे छोटा था।

दानगंज संवाददाता के अनुसार, चोलापुर के दानगंज की है। सिहुलिया गांव के पास बुधवार की सुबह आठ बजे कैंट स्टेशन के केराकत जा रहे मैक्स सवारी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। बिहार के चंपारण निवासी शंभू (50) की मौके पर मौत हो गई। चालक मंटू बनिया गंभीर रूप से घायल हुआ है।


लंका संवाददाता के अनुसार, घटना लंका थाना क्षेत्र के डाफी की है। मिर्जापुर के चुनार निवासी आलोक सेठ (27) देर शाम बाइक से घर जा रहे थे।  डाफी टोल टैक्स के पास ओवरटेक करने के फेर में रामनगर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार आलोक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते रहे। क्षेत्रीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed