फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disaster Relief Scheme

आपदा राहत योजना: आज वाराणसी के श्रमिकों से वर्चुअल संवाद करेंगे सीएम योगी, खाते में भेजेंगे एक हजार रुपये

Wed, 09 Jun 2021 09:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 09:24 AM IST
सार

वाराणसी में  67 हजार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। श्रमिकों में ठेले-खोमचे वाले, मोची, नाई, बढ़ई, मिस्त्री आदि अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पूरे मंडल में तीन लाख से अधिक श्रमिकों को 1.26 लाख लोगों के खाते में यह राशि भेजी जानी है।

विज्ञापन
Disaster Relief Scheme
ऑनलाइन संवाद करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना को ध्यान में रखकर आपदा राहत योजना के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भेजेंगे। बुधवार को 11:30 बजे कमिश्नरी में वर्चुअल संवाद में अधिकारी और 6 श्रमिक भाग लेंगे। इसके अलावा सारनाथ स्थित निर्माण साइट पर छह श्रमिक मुख्यमंत्री को सुन सकेंगे। अपर श्रमायुक्त मधुर सिंह ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ श्रमिकों से वार्ता भी कर सकते हैं। प्रदेश भर के श्रमिकों के लिए एक पोर्टल लांच किया जाएगा। जिसमें वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

विज्ञापन


जिले में 67 हजार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। श्रमिकों में ठेले-खोमचे वाले, मोची, नाई, बढ़ई, मिस्त्री आदि अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पूरे मंडल में तीन लाख से अधिक श्रमिकों को 1.26 लाख लोगों के खाते में यह राशि भेजी जानी है। इसकी शुरूआत बुधवार से होगी। गरीब व मजदूर लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस साल भी यह योजना शुरू की है। उन्होंने बताया जो सूची प्रदान की गई हैं उसमें से कुछ में कमियां पाई गई है। वह उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड स्तर से दुरुस्त कर राशि भेजने की प्रकिया शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed