फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disappointed with BJP, Dr. Piyush is ready to ride an elephant

भाजपा से मायूस डॉ. पीयूष हाथी की सवारी को तैयार

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Disappointed with BJP, Dr. Piyush is ready to ride an elephant
निजामाबाद सीट से कमल का फूल खिलाने की चाह लिए मैदान में उतरे डॉ. पीयूष की उम्मीदों को जब झटका लगा तो उन्होंने हाथी की सवारी करने का मन बनाया है। हालांकि अभी तक बसपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन वे पूरी तरह से बसपा के रंग में रंग गए हैं और समर्थकों संग प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा को जहां विरोध का सामना करना पड़ रहा था वहीं अब भाजपा में बगावत बुलंद हो गई है। सपा प्रत्याशी के विरोध में जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। वहीं भाजपा से चुनाव मैदान में उतरने की चाह लिए काफी दिनों से तैयारी में जुटे डॉ. पीयूष टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पार्टी बदलने में भी देर नहीं की। वर्तमान में उनका पूरा सोशल मीडिया एकाउंट केसरिया से बदल कर बसपा के रंग में रंग चुका है। अपने समर्थकों के साथ वे क्षेत्र में प्रचार प्रसार में भी जुट गए हैं। कुछ भाजपा समर्थक भी उनके साथ बसपा का झंडा बुलंद करते नजर आ रहे हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन डॉ. पीयूष और उनके समर्थक बसपा से टिकट को पक्का मानकर चल रहे हैं। उनके बसपा में आने और इसरार अहमद की बगावत के बाद निजामाबाद विधानसभा में ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed