गांधी जयंती पर 300वें विद्युत रेल इंजन का हुआ लोकार्पण, जानें कितनी है इसकी क्षमता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल रेल इंजन कारखाना लोको टेस्ट शॉप में बुधवार को डीरेका निर्मित 300वें विद्युत रेल इंजन ‘डब्ल्यूएपी-7’ को महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि डीजल रेल इंजन के साथ-साथ 2017 में दो विद्युत रेल इंजन के निर्माण से डीरेका ने शुरुआत की और आज 300वें विद्युत रेल इंजन के निर्माण तक का सफर पूरा कर लिया है।
6000 अश्व शक्ति क्षमता के डब्ल्यूएपी-7 विद्युत रेल इंजन संख्या-37257 को पश्चिम मध्य रेलवे के तुगलकाबाद (टीकेडी) विद्युत शेड को भेजा जा रहा है।
डीरेका में अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों की ओर से बुधवार को महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। सूर्य सरोवर परिसर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में महाप्रबंधक ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और श्रमदान किया।
इसके बाद प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करने के आह्वान के साथ जूट बैग बांटे गए। सूर्य सरोवर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। डीरेका कर्मियों ने डीरेका परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जांस एंबुलेंस ब्रिगेड और डीरेका भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने भी भाग लिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।