फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Direka maked special team for corona positive employees for help in varanasi

डीरेका की पहल: कोरोना पॉजिटिव कर्मियों का रख रहा ख्याल, स्पेशल टीम कर रही सहायता

Sat, 08 Aug 2020 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसीv
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसीv Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Direka maked special team for corona positive employees for help in varanasi
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना की डरावनी खबर के बीच एक अच्छी खबर डीजल रेल इंजन कारखाना में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए है। परिसर में संक्रमित मिल रहे कर्मियों की सहायता के लिए यहां की लोको डिवीजन ने एक सहायता टीम का गठन किया है। यह टीम परिसर के कोविड-19 मरीजों की सहायता करती है।

विज्ञापन

संक्रमित कर्मचारियों को 10 हजार तक की इलाज में आर्थिक मदद, परिवार में राशन, दुग्ध, सब्जी अन्य जरूरती सामानों की पूर्ति कराने को हर वक्त तैयार रहती है। यह स्पेशल टीम अब तक 7 संक्रमित कर्मचारियों की मदद कर चुकी है।
विज्ञापन



लोको डिवीजन की टीम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप कोविड हेल्प बनाया है। जिसके तहत परिसर के संक्रमित मरीज मिलने पर उन्हें ग्रुप में जोड़ा जाता है। संपर्क करके समस्याओं व परिवार की जरूरतों के बारे में हर समय जानकारी हासिल की जाती रहती है। इसके बाद टीम उक्त कर्मचारी के आवास पर सामानों की उपलब्धता की व्यवस्था कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल टीम ऐसे करती है काम

  • कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया है। जिसमें कर्मचारी अपनी समस्याओं को बता सकते हैं
  • संक्रमित कर्मचारियों की जरूरत को पूरा करने के लिए 10,000 रुपये का निधि कर्मचारियों द्वारा बनाया गया है। जिसके द्वारा इनकी जरूरतों को पूरा किया जाता है
  • संक्रमित कर्मचारी के द्वारा किए गए खर्चों को एक रजिस्टर में लिखा जाता है।
  • संक्रमित कर्मचारियों को आईसोलेट करने और उनके घर को सैनिटाइजेशन करने की व्यवस्था की जाती है।
  • फोन या व्हाट्सएप के जरिए संक्रमित कर्मचारी के द्वारा मांगी गई दिन प्रतिदिन इस्तेमाल की सामग्री को सुबह 7 से 9 बजे तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था और दवा को 24 घंटे उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी के लिए 24 घंटे स्वयं सेवक उपलब्ध रहते हैं।
  • सहायतार्थ टीम के सदस्यों द्वारा रोजाना संक्रमित कर्मचारियों से मोबाइल पर बातचीत की जाती है। जिससे संक्रमित कर्मचारियों को मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक सहायता मिलती है।
  • बहुत जरूरी होने पर सहायतार्थ टीम के सदस्य पीपीई किट पहनकर संक्रमित कर्मचारी से मिलकर समस्या का निवारण करते हैं।
  • समस्त प्रक्रिया के संचालन की जानकारी नियमित रूप से मेडिकल विभाग एवं उच्च अधिकारियों को दी जाती है।
  • सहायतार्थ टीम के द्वारा अब तक 7 कोरोना संक्रमित कर्मचारियों व उनके पारिवारिक सदस्यों एवं उनके पड़ोसियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

 

डीरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके कश्यप ने बताया कि संकट की इस घड़ी में लोको डिवीजन की यह नेक पहल सम्पूर्ण डीरेका सहित भारतीय रेल एवं अन्य औद्योगिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। टीम वाकई अच्छा काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed