{"_id":"0aaad61c30a173902cb69ae951d01913","slug":"director-office-arrived-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक कार्यालय पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक कार्यालय पहुंचे छात्र
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता व आईआईटी बीएचयू के विजिटिंग प्रोफेसर रहे डॉ. संदीप पांडेय के समर्थन में एक बार फिर आईआईटी के छात्र मंगलवार को निदेशक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर उन्होंने निदेशक प्रो. राजीव संगल से मिलकर डॉ. संदीप पांडेय को निकाले जाने की वजह पूछी और उन पर की गई कार्रवाई को वापस लिए जाने की मांग की। वहीं निदेशक का कहना है कि इस मामले में कोई भी फैसला बोर्ड ऑफ गवर्नर करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि आईआईटी बीएचयू में विजिटिंग प्रोफेसर के पद से डॉ. संदीप पांडेय को हटाए जाने के बाद से ही आईआईटी बीएचयू के छात्र उनके समर्थन में आ गए हैं।
छात्रों ने कार्रवाई के संबंध में आरटीआई डालने के साथ ही निदेशक कार्यालय में बीते शनिवार को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा था।
उस दिन निदेशक से मुलाकात न हो पाने की वजह से मंगलवार को फिर से छात्र-छात्राएं आईआईटी निदेशक कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्हाेंने डॉ. संदीप के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट बाद पांच छात्रों का प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मुलाकात करने पहुंचा। बातचीत में प्रो. संगल ने बताया कि इस पर कोई भी फैसला बोर्ड ऑफ गवर्नर ही लेगी।
छात्रों का कहना है कि इस मामले में अब वो बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी से मिलेंगे। उधर, संयुक्त छात्र अधिकार मोर्चा की ओर से डॉ. संदीप पांडेय के समर्थन छित्तूपुर गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।