{"_id":"63c59eaae054490eae3c970a","slug":"director-general-of-niti-aayog-installed-a-chaupal-in-bhitkuri-varanasi-news-vns6940777183-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नीति आयोग के महानिदेशक ने भिटकुरी में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नीति आयोग के महानिदेशक ने भिटकुरी में लगाई चौपाल
विज्ञापन
सेवापुरी। नीति आयोग भारत सरकार के विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय के महानिदेशक संजय कुमार व उनके साथ संयम कपूर ने सोमवार को सेवापुरी विकास खंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्लाक सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद ग्राम प्रधानों से योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लिया।
महानिदेशक संजय कुमार ने बैठक में शिक्षा, पशुधन, सिंचाई, खाद्य एवं रसद, जल निगम, स्वास्थ्य, मत्स्य, पंचायती राज आदि विभागों द्वारा संचालित हो रही परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। ग्राम प्रधानों ने वार्ता में आवास, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर, रोजगार और राशन वितरण से संबंधित शिकायतें कीं। प्रधानों ने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत बच्चों को प्रशिक्षण मिला लेकिन, रोजगार नहीं मिल पाया। बाराडीह के ग्राम प्रधान सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि उनका गांव ओडीएफ श्रेणी में चयनित हुआ है, लेकिन शौचालयों के निर्माण बहुत कम हुए हैं।
ग्राम पंचायत भिटकुरी में आयोजित जनता चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सड़क, बरात घर, सीवर और खेल मैदान न होने की शिकायत की। समूह के बारे में पूछने पर महिलाओं ने बताया कि समूह बना था लेकिन, बैंक खाता न खुलने के कारण बंद कर दिया गया। महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेते हुए तत्काल समाधान कराने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक, डीपीआरओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।