{"_id":"62c8910f5ea51653c90d8c54","slug":"director-expressed-displeasure-over-the-incomplete-work-of-synthetic-track-varanasi-news-vns663016475","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक ने किया स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के सिंथेटिक टै्रक का निरिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक ने किया स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के सिंथेटिक टै्रक का निरिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद भी शुक्रवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बड़ा लालपुर के सिंथेटिक ट्रैक का काम अधूरा ही है। निरीक्षण करने पर पहुंचे खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने अधूरे निर्माण कार्य को देखकर कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताई।
डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सात करोड़ रुपये की लागत से पांच साल में 400 मीटर के ट्रैक का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। महज ट्रैक पर लाइनिंग, डी एरिया, फुटबाल मैदान के समतलीकरण और फेंसिंग का ही काम बाकी है। जो कि अगले एक से दो सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।
एथलीटों को मिले प्रशिक्षक
एथलेटिक्स हॉस्टल के एथलीटों को प्रशिक्षक मिल गए हैं। विभागीय प्रशिक्षक मंसूर आलम को हाथरस से स्थानांतरित कर बनारस में नियुक्त किया गया है। वह एक सप्ताह बाद खिलाड़ियों को नए ट्रैक पर प्रशिक्षण देंगे। बीते माह ही स्टेडियम में सैफई के एथलेटिक्स हास्टल को बनारस स्थानांतरित कर नए सत्र के 25 खिलाड़ियों को प्रवेश दिया गया। प्रशिक्षक नहीं होने से खिलाड़ियों को लालपुर से सिगरा अभ्यास के लिए आना पड़ता था। प्रशिक्षक आने से उन्हें राहत मिलेगी।