फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Digvijay Singh worshiped Kashi Vishwanath

दिग्विजय सिंह ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन-पूजन, बोले-कट्टर धार्मिक ताकतें घोल रही हैं सांप्रदायिकता का जहर

Sat, 05 Dec 2020 11:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh worshiped Kashi Vishwanath
मंंदिर से निकलने के बाद दिग्विजय सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को काशी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसान और मजदूरों की मांग निश्चित रूप से सुननी चाहिए। उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को इसे पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का किसान न कभी किसी षडय़ंत्र का शिकार हुआ है और न होगा। राष्ट्र की जनभावना किसानों के साथ है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नए कृषि कानून को पास करने से पहले इस पर चर्चा कर लेते तो ऐसी नौबत नहीं आती।
विज्ञापन


हैदराबाद नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का जहर कट्टर हिन्दूपंथी और कट्टर मुस्लिम ताकतों द्वारा फैलाया जा रहा है और यही दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं। साफ तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश के उपचुनाव और हैदरबाद के नगर निकाय चुनाव में यह देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी ऐसे ही ट्रेंड के सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही बता सकती हैं। बाबा दरबार में मत्था टेकने के बाबत उन्होंने कहा कि सभी के लिए भोलेबाबा से खुशहाली मांगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान सरकार को एक बार फिर गिराने का भाजपा पर आरोप लगाने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर गहलोत ऐसा कह रहे हैं तो जरूर उसमें सच्चाई होगी।

इस दौरान अजय राय, राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, सुनील कपूर, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, रोहित दुबे, अनुभव राय, विनीत चौबे, किशन यादव, हनुमंत चौबे, विवेक यादव, विकास पांडेय, अश्वनी यादव, कृष्णकांत तिवारी, मोहम्मद आमिर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed