फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Digital india fraud accused went in jail at varanasi

डिजिटल इंडिया के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला भेजा गया जेल, 1600 लोगों को लगाया चूना

Thu, 26 Jul 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 26 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Digital india fraud accused went in jail at varanasi
रोहनिया थाने में कॉल सेंटर का प्रलोभन देकर रुपये ऐंठने के आरोप में दर्ज कराई गई थी एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डिजिटल इंडिया के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर आम लोगों से ठगी की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को मिली थी।  

केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिये फ्रेंचाइजी बेचकर सैकड़ों लोगों से ठगी करने के आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
आरोपी प्रतापगढ़ कोतवाली थाना के न्यू कॉलोनी बाबागंज निवासी सुधांशु शुक्ला को एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के गोमती नगर से मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस विभिन्न बैंकों के उसके खातों की पड़ताल कर उसके लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि रोहनिया थाने में आशीष कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत उन्हें सुधांशु ने फोन कर कॉल सेंटर खोलने का प्रलोभन दिया। इसके बाद 12 जुलाई 2017 को तीन हजार रुपये अपने खाते में जमा कराए और फिर संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के मामले प्रदेश और देश के अन्य जिलों के थानों में भी दर्ज किए गए थे। सुधांशु के मोबाइल की कॉल डिटेल, उसके लैपटॉप के आईपी एड्रेस और बैंक खातों की मदद से दिल्ली, फैजाबाद, प्रतापगढ़ होते हुए उसे लखनऊ में गिरफ्तार करने में सफलता मिली। सुधांशु ने पूछताछ में बताया कि उसने ई-ग्राम डिजिटल वेबसाइट बनाई है। 

गिरोह से जुड़े अन्य जालसाजों को तलाश रही पुलिस

Digital india fraud accused went in jail at varanasi

इसमें डिजिटल इंडिया अभियान का लोगो और प्रधानमंत्री मोदी की फोटो व वीडियो अपलोड है। वेबसाइट के माध्यम से सुधांशु लोगों को पेमेंट गेटवे, बैंकिंग करस्पांडेंट, आईआरसीटीसी, बस टिकट, मनी ट्रांसफर और मोबाइल व टीवी बिल पेमेंट गेट-वे की फ्रेंचाइजी खोलने का झांसा देता था। इस तरह से तकरीबन 1600 लोगों से तीन हजार से सात हजार के रुपये के बीच फ्रेंचाइजी के शुल्क के नाम पर जमा कराया।

एसपी ग्रामीण ने कहा कि सुधांशु के गिरोह से जुड़े अन्य जालसाजों का भी पता लगाया जा रहा है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि डिजिटल इंडिया के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर आम लोगों से ठगी की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को मिली थी। ज्यादातर शिकायत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed