फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dharna

सड़क की मरम्मत के लिए गड्ढे में बैठकर दिया धरना

Sat, 13 Jun 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
dharna
रामनगर। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को जाने वाली मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा सभासद संतोष शर्मा और कुसुमलता शर्मा ने गड्ढे में बैठ कर धरना दिया।
विज्ञापन

दोपहर में अस्पताल पहुंचे संतोष को लोगों ने जानकारी दी तो वे तत्काल धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि रास्ता खोद दिए जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही है। छोटे वाहन तो फंस कर रह जा रहे हैं। गंगा प्रदूषण विभाग को कई बार कहने पर भी रास्ते का समतलीकरण शुरू नहीं कराया गया। जबकि कुछ दिनों बाद ही बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा। सभासद द्वारा धरने पर बैठने की सूचना पर पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा और शास्त्री अस्पताल के सीएमएस डॉ. कमल कुमार मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन पर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed