फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dharma sansad wiil be organise like parliament session at varanasi

काशी में संसद की तरह चलेगी इस बार धर्म संसद की कार्यवाही, जारी होगा असली 'धर्मादेश'

Sat, 24 Nov 2018 02:02 PM IST
पीयूष तिवारी,अमर उजाला,वाराणसी
पीयूष तिवारी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 24 Nov 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Dharma sansad wiil be organise like parliament session at varanasi
25 से काशी में तीन दिन चलेगी धर्म संसद - फोटो : अमर उजाला
 देश में सनातनी परंपरा की दिशा तय करने के लिए 25 नवंबर से 27 नवंबर तक वाराणसी के सीर गोवर्धन में आयोजित होने वाली धर्म संसद 1008 की कार्यवाही संसद और विधानमंडल की तरह चलेगी। धर्म संसद में चारों मठों के शंकराचार्यों के प्रतिनिधि, 13 अखाड़ों के संत, 170 विद्वान, 99 देशों से धर्म प्रतिनिधि, 8 अन्य धर्मों के लोग, 108 धर्माचार्य व संस्था प्रतिनिधि, 36 धर्मसेवा प्रमुख, प्रभारी व संयोजक तथा 36 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा 543 संसदीय क्षेत्रों का भी एक-एक प्रतिनिधि शामिल होगा।
विज्ञापन


तीनों दिन धर्म संसद की कार्यवाही सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। संतों-प्रतिनिधियों के व्याख्यान और सुझाव के मिनट भी नोट किए जाएंगे। मिनट्स जारी होंगे। इसके बाद 4 से 6 बजे तक शंकराचार्य सहित अन्य विद्वानों का उद्बोधन होगा, जिसे आम लोग भी सुन सकेंगे।
विज्ञापन


आयोजन के लिए इस बार संसदीय क्षेत्रों के प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया है। भविष्य में हर संसदीय क्षेत्र में इन्हें चुनाव के माध्यम से तय किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म संसद के नाम पर होता रहा मजाक, मगर अब नहीं

एजेंडा जनता और उसके सदस्यों की ओर से तय किया जाएगा और उस पर ही चर्चा की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन और घाटों पर काउंटर बनाकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। अभी तक जनता ने हिंदू समाज में व्याप्त विसंगतियों के बारे में प्रश्न पूछे हैं। इनमें सर्वाधिक सवाल गो, गंगा, राम मंदिर से जुड़े हैं।

धर्म संसद के आयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि अब तक धर्म संसद के नाम पर मजाक होता रहा है। जब चाहा, जहां चाहा मंच लगाकर धर्म संसद आयोजित कर ली गई। अगर संसद शब्द का प्रयोग हुआ है तो उसका अर्थ निकलना चाहिए। एक मंच जहां धर्म संसद हो जिसमें धर्म के मुद्दों पर चर्चा हो। इस बार संसद का सत्र चलेगा, जो निरंतर गतिमान रहेगा।

100 करोड़ देशवासियों के लिए यह संस्था बनेगी, जिसमें जो विषय आएंगे उस पर चर्चा की जाएगी। धर्म और जाति और राजनीति से इसका लेना-देना नहीं है। ठहरने के लिए कुछ लोगों के घरों, मठों और होटल में व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed