फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dhanteras news varanasi

धनतेरस पर खरीदें सोना,चांदी, तांबा और पीतल के बर्तन

Thu, 12 Nov 2020 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
dhanteras news varanasi
धनतेरस का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि सोने के कलश में अमृत लेकर आए थे। इसलिए मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदा जाता है। इस दिन खरीदे गए नए बर्तन में मां लक्ष्मी, गणेश, कुबेर और भगवान धनवंतरि को भोग लगाया जाए तो घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है और बीमारियां दूर होती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राहुल मिश्रा ने बताया कि धनतेरस पर मिठाइयां और औषधियों की खरीदारी करना शुभ होता है। आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि को चढ़ाई गई औषधियों को प्रसाद के तौर पर खाना भी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से बीमारियां दूर होती है। भगवान धनवंतरि को कृष्णा तुलसी, गाय का दूध और उससे बने मक्खन का भोग लगाना चाहिए। पूजा में लगाए गए दीपक में गाय के घी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपदान जरूर करना चाहिए। इसके लिए आटे से चौमुखा दीपक बनाना चाहिए। उसमें सरसों या तिल का तेल डालकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या देहली पर रखना चाहिए। ऐसा करते हुए यमराज से परिवार की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से अकाल मृत्यु होने की संभावना नहीं रहती।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये संभव नहीं हो पाता तो ऐसे लोग शगुन के तौर पर पीतल या अन्य धातुओं के बर्तन खरीद सकते हैं। चांदी के बर्तन या चांदी खरीदने से घर में शांति आती है और क्लेश खत्म होता है। सोना खरीदने से सौंदर्य और समृद्धि बढ़ती है। घर में यदि धनतेरस के दिन तांबे का बर्तन लाते हैं तो धर्म और पुण्य की वृद्धि होती है। इसके साथ ही ज्यादा लाभ और परिवार वालों के रोग खत्म होते हैं। इसके अलावा स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इस दिन मिट्टी से बने बर्तन और दीपक भी खरीदना शुभ माना जाता है। महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण धनतेरस पर पूजा-पाठ की चीजें, कपड़े और वाहन खरीदी भी की जाती है। इस दिन प्रॉपर्टी संबंधी निवेश या लेन-देन करना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन कड़ाही, तवा, चिमटा आदि नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि इस शुभ दिन नुकीले सामान जैसे चाकू, छुरी, कैंची, हसिया जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन कांच और प्लास्टिक से बने सामान खरीदने से बचना चाहिए। एल्युमिनियम के बर्तन सेहत के लिए ठीक नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed