फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhakwan, Chandravati and Dhab areas will soon get relief from erosion

Varanasi News: ढकवां, चंद्रावती और ढाब इलाके को जल्द मिलेगी कटान से निजात

Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Dhakwan, Chandravati and Dhab areas will soon get relief from erosion
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अजगरा विधानसभा के लक्ष्मी सेनपुर गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान का निर्देश भी दिया। ढकवां गांव के लोगों ने कटान की समस्याओं को उठाया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ढकवां, चंद्रावती और ढाब इलाके की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है, जल्द ही इस समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन

शनिवार को ढकवां गौरीशंकर महादेव मंदिर घाट पर जनचौपाल लगाकर गांव की समस्याओं से केंद्रीय मंत्री रूबरू हुए। उन्होंने जिलाधिकारी को फोन करके गांव की समस्याओं के समाधान का निर्देश भी दिया। चौपाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं की दशा सुधारने का काम किया। गुजरात में मुख्यमंत्री के कार्यकाल में वहां के आदिवासियों का जीवन सुधारा। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराईं। इसलिए गुजरात चुनाव में आदिवासी इलाकों की महिलाओं ने अधिकांश जगहों पर जीत दिलाई। डबल इंजन की सरकार गांव के लोगों की सेवा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed