{"_id":"5f0369b28ebc3e42c204a0a0","slug":"devotees-worship-goddess-ganga-from-home-and-can-watch-the-ganga-aarti-online-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः घर बैठकर श्रद्धालु करा सकेंगे मां गंगा का पूजन, ऑनलाइन देख सकेंगे गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः घर बैठकर श्रद्धालु करा सकेंगे मां गंगा का पूजन, ऑनलाइन देख सकेंगे गंगा आरती
Mon, 06 Jul 2020 11:43 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी गंगा आरती।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन रुद्राभिषेक के इंतजाम के बाद मां गंगा का पूजन अब श्रद्धालु घर बैठे ही करा सकेंगे। इसके साथ ही भव्य और अद्भुत आरती के दर्शन भी घर बैठे कर सकेंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन और आरती को ऑनलाइन करने की तैयारियां की जा रही है। एक माह के अंदर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन गंगा पूजन और आरती दर्शन की सुविधा मिलने लगेगी।
दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती को डिजिटल प्लेटफार्म दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गंगा पूजा की ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु गंगा पूजन के साथ ही आरती का भी ऑनलाइन प्रसारण देख सकेंगे। मां गंगा की आरती का ऑनलाइन प्रसारण फेसबुक और युट्यूब पर किया जाएगा।
दोनों सोशल साइट्स पर गंगा सेवा निधि की ओर से ट्रायल भी किया जा रहा है। मां गंगा सेवा निधि की वेबसाइट के लिंक से श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन और गंगा पूजा का लाभ उठा सकेंगे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
काशीवासियों और बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की जा रही है। भविष्य में भी यह कोशिश रहेगी कि जितने भी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म हैं, उन सभी पर गंगा आरती को लाइव प्रसारित किया जाए। बता दें कि गत 18 मार्च से सात की जगह सिर्फ एक अर्चक से गंगा पूजन और आरती की परंपरा का निर्वाह हो रहा है।