फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will get tableau darshan on Mahashivratri in Kashi Vishwanath Dham

वाराणसीः महाशिवरात्रि पर काशीपुराधिपति के दरबार में भक्तों को मिलेगा झांकी दर्शन, सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम

Sat, 19 Feb 2022 12:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Feb 2022 12:59 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने गोदौलिया से मैदागिन और शहर के अन्य हिस्सों के साथ ही घाटों पर एलईडी के जरिए पूरे समय बाबा का लाइव दर्शन कराने का निर्देश दिया

विज्ञापन
Devotees will get tableau darshan on Mahashivratri in Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी में शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करते मुख्य सचिव डीएस मिश्रा व डीजीपी मुकुल गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर काशीपुराधिपति के दरबार में आने वाले शिवभक्तों को सहूलियत के लिए की जा रही तैयारियों की शुक्रवार को मुख्य सचिव डा. दुर्गाशंकर मिश्र और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने समीक्षा की। लाखों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद के चलते शिवरात्रि पर झांकी दर्शन कराने का ही निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने गोदौलिया से मैदागिन और शहर के अन्य हिस्सों के साथ ही घाटों पर एलईडी के जरिए पूरे समय बाबा का लाइव दर्शन कराने का निर्देश दिया। डीजीपी ने मंदिर परिसर और काशी विश्वनाथ की सुरक्षा पुख्ता किए जाने के साथ ही गंगा छोर पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी ने काशी विश्वनाथ धाम में शिवरात्रि की तैयारियों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार गंगा की ओर से भी श्रद्धालुओं को आने के लिए नया मार्ग खोला गया है। इसके अलावा गर्भगृह में दर्शन करने के लिए सभी प्रवेश द्वारों से प्रवेश निकास की भी व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी को जलमार्ग से आने के लिए आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलमार्ग से आएंगे

Devotees will get tableau darshan on Mahashivratri in Kashi Vishwanath Dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम गंगाद्वार। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव ने कहा कि गंगाद्वार शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलमार्ग से आएंगे। उधर से आने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा होने पर मंदिर चौक पर भीड़ नियंत्रण की योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर का लोकार्पण होने के बाद पहली बार शिवरात्रि पर्व पर भक्त यहां पहुंचेंगे।

ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ ही सहूलियत मंदिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। डीजीपी ने निर्देश दिया कि बेहतर रूट प्लान बनाया जाए ताकि शहर में यातायात का दबाव नहीं दिखे। वाहन निर्धारित पार्किंग तक लगाए जाएं और कतार में लगे भक्तों की सुरक्षा के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ई रिक्शा

बैठक में बताया गया कि मैदागिन और गोदौलिया से किसी भी प्रकार के बड़े वाहन को अनुमति नहीं रहेगी। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा ई रिक्शा चलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि शिवरात्रि पर जहां तक कतार लगने की उम्मीद है, उसके 500 मीटर आगे तक एनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाए। मंदिर में अलग-अलग लोगों की ड्यूटी लगाकर कतार में खड़े लोगों को अपडेट दिया जाए। जगह-जगह पानी की व्यवस्था व श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। 

सुरक्षा के लिए शहर में मुस्तैद रहे पुलिस

Devotees will get tableau darshan on Mahashivratri in Kashi Vishwanath Dham
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी मुकुल गोयल ने इस बार चुनाव और शिव की नगरी काशी में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर पुलिस विभाग को सतर्क और मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि शिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा शहर के अन्य बड़े शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। ऐसे में पुलिस द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed