फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees took a dip of faith

Varanasi News: गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith
रामपुर गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत- ग्रामीण
जमानिया। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार को पक्का बलुआ गंगा घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोर होते ही हजारों श्रद्धालु विभिन्न साधनों से घाट पर पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की अविरल धारा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और रोग-मुक्ति की कामना की। घाट के किनारे फल विक्रेताओं की दुकानें सजी रहीं और पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा। ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान और दान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण रहा कि सुबह से शुरू हुआ स्नान-दान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान के बाद जरूरतमंदों और भिखारियों को अनाज व धन का दान भी दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नगर और कस्बा बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। घाट और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed