फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees take holy dip in ganga at varanasi on maka sankranti

मकर संक्रांति पर शिव की नगरी में निखरी स्नान पर्व की रंगत, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Tue, 15 Jan 2019 11:18 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Tue, 15 Jan 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees take holy dip in ganga at varanasi on maka sankranti
गंगा स्नान के लिए घाटों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही मकर संक्रांति पर मंगलवार को शिव की नगरी काशी में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। तड़के चार बजे ही सभी प्रमुख घाट श्रद्धालुओं से पट गए। बता दें कि मकर संक्रांति दो दिन होने के कारण सोमवार को भी स्नान-पूजन और दान का सिलसिला तड़के से शुरू होकर देर शाम तक चला था।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। हालांकि दिन में धूप खिलने से श्रद्धालुओं को राहत हुई। कुंभ का पहला शाही स्नान मंगलवार को होने के कारण इस बार यहां घाटों पर भीड़ अधिक रही। बड़ी तादाद में श्रद्धालु रात में यहां पहुंच चुके थे। भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट पर सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन


नाव से गंगा पार जाकर स्नान करने वाले लोगों की तादाद भी दिखी। पंचगंगा, केदार घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट, शीतला घाट, भैंसासुर घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चावल, दाल, सब्जी, चिउड़ा, काला तिल, गुड़ आदि का दान किया। स्नान दान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।  बाबा विश्वनाथ के दरबार में लंबी कतार लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। महास्नान पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई थी। स्नान के दौरान घाटों पर जगह-जगह दूरदराज से आए श्रद्धालु ढोल-मजीरे के साथ भजन-कीर्तन करते रहे। गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से ही वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed