{"_id":"5fac29a78ebc3e9bf1365dc8","slug":"devotees-queued-up-to-see-the-golden-form-of-mother-annapurna-on-dhanteras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन को भक्त लालायित, सुबह छह बजे से खुल जाएंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन को भक्त लालायित, सुबह छह बजे से खुल जाएंगे कपाट
Thu, 12 Nov 2020 12:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरतस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की कतार बुधवार की शाम से ही लगनी शुरू हो गई। माता के दर्शन और खजाना लेने के लिए आए भक्त बैरिकेडिंग में ही कतारबद्ध होकर बैठ गए।
विज्ञापन
बुधवार की रात्रि 10 बजे तक भक्तों की कतार बढ़कर गोदौलिया तक पहुंच गई थी। सभी सुबह भोर में माता का दर्शन करेंगे। कतारबद्ध भक्तों में वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, गोपीगंज, मुगलसराय से आए लोग शामिल थे।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। वहीं पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फू लों से सजाया गया है। धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा का खजाना और लावा भक्तों में वितरण होगा।
विज्ञापन
लाइन में बैठे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
महंत रामेश्वर पुरी ने बताया कि गुरुवार को भोर में मंगला आरती के बाद सुबह 6 बजे भक्तों के लिए माता का कपाट खोल दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनेटाइजेशन के बाद भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर परिसर को हर दो-दो घंटे पर सैनेटाइज कराया जाएगा।